Image Source - Bloomberg.com
Lockdown Imposed in Several Cities: जहाँ एक तरफ देश में अनलॉक 2 चल रहा है वहीं कुछ राज्यों में एक बार फिर से कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे ही राज्यों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं जहाँ एक बार फिर से कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है। आइये देखें कौन से हैं वो राज्य।
बता दें कि, भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यूपी के कई शहरों में इन दिनों कोरोना के मामलों में लगातार उछाल देखा गया है। विशेष रूप से राज्य के छोटे शहरों और गांव आदि में लोग कोरोना से जुड़े सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस वजह से भी यहाँ कोरोना के मामले काफी बढ़ गए हैं। इसी वजह से आज शुक्रवार दस बजे से अगले 13 जुलाई तक लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। जानकारी हो कि, उत्तर प्रदेश के मऊ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बिहार की राजधानी पटना में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने दस जुलाई से सोलह जुलाई तक एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा की कर दी है। गौरतलब है कि, पटना में लॉकडाउन (Lockdown) होने के वाबजूद भी जरूरी सामानों की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही साथ आपको बता दें कि, बिहार में केवल पटना में ही नहीं बल्कि अन्य शहरों और गांवों में भी लॉकडाउन की जरुरत थी लेकिन बिहार सरकार ने केवल राजधानी में ही लॉकडाउन किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने भी लॉकडाउन की घोषणा की है। आजतक न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में हर रविवार को अब संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम दास ने जानकारी दी है कि, राज्य सरकार द्वारा अगला आदेश मिलने तक पूरे मध्य प्रदेश में हर रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि, अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की वजह से राज्य में कोरोना के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है।
बता दें कि, इस मामले में केरल सरकार ने एक कदम आगे बढ़कर फैसला लिया है। जानकारी हो कि, केरल सरकार ने राज्य में ट्रिपल लॉकडाउन की घोषणा की है। गौरतलब है कि, केरल में लॉकडाउन सोमवार से ही लगा दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिनों केरल में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का दो सौ से ज्यादा केस दर्ज किये गए हैं। इसी वजह से केरल सरकार ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए एक बार से सख्त नियमों के साथ पूरे राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है।
यह भी पढ़े
जानकारी हो कि, इसके अलावा असम और मणिपुर जैसे राज्यों में भी एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दिया है। असम में 28 जून से ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है और साथ ही मणिपुर की बात करें तो वहां अगले 15 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…