Featured

सामने आया ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का ट्रेलर, पहले कभी न दिखा ऋचा का ऐसा अवतार

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा(Richa Chadda) की फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’(Madam Chief Minister Trailer), जो कि आगामी 22 जनवरी को रिलीज होने जा रही है, इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सौरभ शुक्ला और मानव कौल की भी अहम भूमिकाओं से सजी फिल्म में ऋचा के अभिनय से लेकर उनका लुक तक देखने लायक है।

इनकी है कहानी

निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है, जो न तो कभी किसी के सामने अपना सिर झुकाती है और न ही किसी को दबाने की कोशिश में वह रहती है।

ट्रेलर का आकर्षण

मैडम चीफ मिनिस्टर के रिलीज हुए ट्रेलर(Madam Chief Minister Trailer) में ऋचा चड्ढा(Richa Chadda) का वह दृश्य देखने लायक है, जिसमें वे पब्लिक के बीच हुंकार भरते हुए कहती हैं कि मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन सिर्फ तुम्हारी हूं। इस तरह से वे यह घोषणा करती हैं कि चीफ मिनिस्टर बनने के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं।

दिखेगी सीट बंटवारे की राजनीति

‘मैडम चीफ मिनिस्टर’(Madam Chief Minister Trailer) में यह देखने के लिए मिलेगा कि बिना किसी की हां में हां मिलाए और बिना किसी को दबाए किस तरीके से एक लड़की सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर काबिज हो जाती है। फिल्म में सत्ता के लिए होने वाली रस्साकशी और सीट बंटवारे को लेकर होने वाली राजनीति भी खूब दिखने वाली है।

यह भी पढ़े

कर रहा है ट्रेंड

दलित वर्ग की और समाज द्वारा शोषित एक लड़की की भूमिका में ऋचा चड्ढा(Richa Chadda) का ऐसा रूप पहले कभी भी देखने के लिए नहीं मिला है। देश में मंदिर को लेकर भी हो रही राजनीति को दिखाने वाली फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का ट्रेलर(Madam Chief Minister Trailer) सोशल मीडिया में भी इस वक्त खूब ट्रेंड कर रहा है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago