Featured

फरिश्ता बनकर आया अंजान शख्स, मोटरसाइकिल से छलांग लगा बचाई बच्चे की जान

Man Jumps Off Motorcycle Saves Baby: भगवान को किसी ने भी नहीं देखा है लेकिन कहा जाता है कि जब हम मुसीबत में हों, तो वह किसी न किसी रूप में आकर हमें बचा लेते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर हमने कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें देखी हैं। जिनमें कुछ लोग दूसरों की जिंदगी में फरिश्ता बनकर आए और उनकी जान बचाकर चले गए। ऐसा ही एक और मामला सोशल मीडिया(Social Media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स ने मोटरसाइकिल से छलांग लगाकर एक बच्ची की जान बचाई है।

फ्लोरेंसिया शहर की घटना

दरअसल कोलंबिया के फ्लोरेंसिया शहर में एक ढलान वाली सड़क पर एक बच्चा वाकर चला रहा था, इसी दौरान वॉकर ने स्पीड तेज कर दी और नीचे की तरफ काफी तेजी से फिसलने लगा। हालांकि इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक शख्स इस देखता है और वह अपनी मोटरसाइकिल से छलांग लगाकर उस बच्चे(Man Saves Toddler) की जान बचाता है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा वॉकर पर है और ढलान वाली सड़क पर आते ही वॉकर की स्पीड अपने आप बढ़ जाती है। हालांकि इससे पहले कि कोई अनहोनी होती, एक राहगीर ने बहादुरी दिखाते हुए उस बच्चे को बचा लिया। वीडियो में दिख रहा है कि वह शख्स अपनी बाइक को सड़क के बीच में ही रोक देता है और अपने बैग को सिकोड़ता है और बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़ता है।

यह भी पढ़े

अगर यह शख्स इतनी फुर्ती न दिखाता, तो शायद बच्चे के साथ बड़ा हादसा हो सकता था और उसकी जान भी जा सकती थी। हालांकि बच्चे को बचाने के बाद इस वीडियो में एक महिला भी पीछे से भागती हुई नजर आई है, जो संभवतः उसकी मां हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीती 14 सितंबर की है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago