Featured

फेसबुक सीईओ ने अंबानी को बताया, इसकी वजह से व्हाट्सएप पे हो पाया लांच

फेसबुक ने भारत में बीते महीने व्हाट्सएप पेमेंट लॉन्च किया है। अब यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार वालों को व्हाट्सएप के जरिए उसी तरह से पैसे भेज सकते हैं, जितनी आसानी से वे मैसेज भेजा करते हैं। यह भारत में यूपीआई सिस्टम की वजह से संभव हो पाया है। यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस ने अलग-अलग एप्स के जरिए किसी के लिए भी तुरंत पेमेंट को स्वीकार करना आसान बना दिया है।

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग(Mark Zuckerberg) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) के साथ दो दिनों के फेसबुक फ्यूल फॉर इंडिया 2020 कार्यक्रम में वर्चुअल बातचीत के दौरान यह बात कही है।

ज़ुकरबर्ग(Mark Zuckerberg) ने जताया आभार

Image Source – Satyagrah

मुकेश अंबानी ने मार्क जुकरबर्ग(Mark Zuckerberg) से इस दौरान कहा कि भारत में हम आपके कदमों का इंतजार कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय नीतियों से पूरी दुनिया सीख रही है। इसका जवाब देते हुए जुकरबर्ग ने कहा कि हमारी पार्टनरशिप में आपने और आपकी कंपनी ने जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं।

फेसबुक बन गया चेहरा

बातचीत के दौरान मुकेश अंबानी ने यह भी कहा कि डिजिटल रूप से जुड़े हुए भारत का फेसबुक चेहरा बन चुका है। साथ ही उन्होंने मार्क जुकरबर्ग(Mark Zuckerberg) को दुनिया के डिजिटल नेटवर्क का सच्चा आर्किटेक्ट भी करार दिया। अंबानी ने यह कहा कि उनकी कंपनी ने भारत में कुछ कनेक्टिविटी और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की है, जबकि फेसबुक ने पूरी दुनिया के लिए यह काम किया है।

यह भी पढ़े

144 बैंकों का सपोर्ट

जुकरबर्ग ने इस दौरान कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर भारत पहले से ही दुनिया की सबसे बड़ी कम्युनिटी का घर बन चुका है। उन्होंने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि उनकी कंपनी 144 बैंकों के साथ काम कर रही है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago