Featured

नेहा कक्कड़ के बचपन का वीडियो हो रहा वायरल, नन्ही सिंगर की आवाज सुन आप भी कहेंगे- क्या बात है!

बॉलीवुड की दुनिया में अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाली सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) हमेशा ही अपने नए एलबम और गानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। नेहा बचपन से ही एक सफल सिंगर बनने का ख्वाब बुन चुकी थीं जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और लग्न से काम किया। इस बात का खुलासा नेहा ने कई बार रियलिटी शो पर भी किया है और उनकी स्ट्रगल लाइफ से हर कोई वाकिफ है।

वीडियो में दिखा नन्ही नेहा की आवाज का जादू

इन दिनों नेहा के बचपन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया(Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेज पर भजन गाती नजर आ रही हैं। नेहा बचपन से ही अपनी बहन सोनू कक्कड़ के साथ जगराता में गाना गाने जाया करती थीं। जो वीडियो सामने आया है उसमें नेहा एक जगराते में भजन गा रही हैं और उनकी आवाज सुनने के बाद आप भी कह उठेंगे ‘क्या बात है’।

वीडियो को फैंस कर रहे खूब पसंद

वीडियो को नेहा(Neha Kakkar) के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसपर नेहा के चाहने वालों और इंस्टाग्राम यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे। इस वीडियो को 12000 से भी अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।

यह भी पढ़े

जल्द सात फेरे ले सकती हैं नेहा

आपको बता दें कि नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने अपना हमसफ़र चुन लिया है। उनकी और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह(Rohanpreet Singh) के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं और नेहा ने भी अपने प्यार का इजहार अब सोशल मीडिया पर भी खुलकर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत इसी महीने दिल्ली में शादी कर सकते हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago