Featured

पब्जी(PUBG) गेम के दीवानों के लिए खुशखबरी, जल्द हो सकती है भारत में वापसी

भारत में अभी हाल ही में सबसे चर्चित मोबाइल गेम पब्जी(PUBG) के अलावा 118 तरह के मोबाइल एप्स को बैन करने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद सबसे ज्यादा निराशा युवा वर्ग को हुई थी। हालांकि इसी बीच अब एक राहत भरी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद पब्जी गेम के दीवानों के चेहरे खिल जाएंगे। दरअसल पब्जी गेम(PUBG) एक बार फिर से भारत में वापसी कर सकता है। वह इसलिए क्योंकि पब्जी गेम को डेवलप करने वाली कंपनी पब्जी कॉर्पोरेशन ने चीन की टैंसेंट गेम्स के नाता तोड़ने का फैसला किया है।

Image Source – Hindustantimes.com

इसके मतलब ये है कि चीन से नाता टूटने के बाद पब्जी एक बार फिर से भारतीय लोगों के मोबाइल में जगह बना सकता है। दरअसल पब्जी गेम को दक्षिण कोरिया की कंपनी पब्जी कॉर्पोरेशन(PUBG Corporation) ने तैयार किया है, लेकिन भारत और चीन में चीन की कंपनी टैंसेंट गेम्स(Tencent Games) इस चर्चित मोबाइल गेम का संचालन कर रही थी। हालांकि इस गेम पर बैन लगने के बाद भारतीय लोगों को काफी निराशा हुई थी।

Image Source – PUBG

जिसको लेकर कंपनी ने यह भी कहा था कि वह भारत सरकार के साथ पब्जी(PUBG) गेम की वापसी को लेकर बात कर रही है, हालांकि अप कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि एक बार फिर से भारतीय बाजार में उतरने के लिए पब्जी कॉर्पोरेशन चीनी कंपनी टैंसेंट गेम्स के साथ अपने रिश्ते खत्म करेगी। ऐसे में यह खुशखबरी जल्द ही मिल सकती है कि पब्जी ने भारत में वापसी कर ली है।

यह भी पढ़े

कंपनी की वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि वह भारत में पब्जी(PUBG) गेम की पूरी जिम्मेदारी खुद लेगी और अपने फैन्स को नए अनुभव देने पर काम करेगी। आपको बता दें कि भारत सरकार ने अभी पिछले सप्ताह ही पब्जी समेत 118 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस बैन को लेकर आईटी मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया था कि ये एप्स डाटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिहाज से ठीक नहीं हैं और इन्हें लेकर कई शिकायतें भी मिली हैं। हलाकि भारत में पब्जी पीसी पर बैन नहीं लगा था, इसका मतलब ये है कि आप कंप्यूटर पर पब्जी खेल सकते हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago