Featured

नेपाल में दिखा गोल्डन रंग का कछुआ, लोगों ने बताया भगवान विष्णु का अवतार

दुनिया में वैसे तो कुछ दूरी तय करने पर रंग-रुप, वेशभूषा और संस्कृति सब कुछ बदल जाता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसी अद्भुत चीज़ें भी देखने को मिलती हैं, जिन्हें प्रकृति का नायाब तोहफा कहा जा सकता है। आमतौर पर आपने मिट्टी और काले रंग समेत पीठ (कवच) पर चेक्स की डिजाइन वाले कछुए देखे होंगे लेकिन नेपाल में एक सुनहरे रंग(Golden Turtle) का कछुआ सुर्खियों में छाया हुआ है।

Golden Turtle: कछुए में विष्णु का रुप?

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक इस कछुए को भगवान विष्णु का अवतार (Incarnation of Lord Vishnu) के रुप में देखा जा रहा। मिथिला वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के अनुसार, जिसने कछुए को एक भारतीय फ्लैपशेल कछुए या लिसेमिस पंचाटा एंडर्सनी के रूप में पहचाना। यह कछुआ अपने अनुपम रंग के चलते खूब ट्रेंड हो रहा है। कछुआ सोने(Golden Turtle) के गोले की तरह नजर आ रहा है, जिसे क्रोमैटिक ल्यूसिज्म कहते हैं।

इस रंग के कछुए को नेपाल में पहली बार देखा गया है। ट्रस्ट के अनुसार, धनुशधाम संरक्षित वन में पशु रक्षक चंद्रदीप सदा द्वारा कछुए को बचाया गया था। इस खोज ने ऑनलाइन एक बड़ी चर्चा पैदा कर दी है, और कछुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Image Source – Twitter@recordnepal

कमल देवकोटा जो कि पेशे से एक सरीसृप विशेषज्ञ हैं, उन्होंने हाल ही में देव नारायण मंडल और हाइनरिक कैसर के साथ कछुए पर एक शोध पत्र प्रकाशित किया, इस शोध पत्र में उन्होंने इस कछुए का आध्यात्मिक महत्व बताया था।

उन्होंने कहा, “न केवल सुनहरे जानवर, बल्कि कछुओं का नेपाल में महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। हिंदू पौराणिक कथाओं में कछुए का ऊपरी खोल आकाश को दर्शाता है और निचला खोल पृथ्वी को दर्शाता है।”

यह भी पढ़े

ग्लोबल वॉयस संगठन के साथ एक ईमेल साक्षात्कार में, श्री देवकोटा ने स्पष्ट किया: “हमारी टीम के सदस्य, चंद्रदीप सदा, ने 14 अप्रैल, 2018 को धनुषाधाम नगर पालिका, नेपाल से इस दुर्लभ स्वर्ण कछुए(Golden Turtle) को बचाया। बाद में, देव नारायण मंडल ने इसे एक भारतीय फ्लैपशेल कछुए के रूप में पहचाना। हमने इसके बारे में और शोध किया और पाया कि रंग का विचलन प्रकृति में काफी दुर्लभ है।”

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

2 days ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

4 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

4 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

4 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago