Featured

‘मिर्जापुर-2’ का ट्रेलर देख बॉयफ्रेंड अली फजल की फैन हुई ऋचा चड्ढा, कहा….

मंगलवार को अमेज़न प्राइम की मशहूर वेब सीरीज़ ‘मिर्जापुर'(Mirzapur 2) के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। इसमें अली फजल की एक्टिंग देख उनकी गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा(Richa Chadha) भी मंत्रमुग्ध नज़र आईं।

अमेजन प्राइम की अपकमिंग वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2′(Mirzapur 2) के ट्रेलर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। मंगल, 6 अक्टूबर को फैंस का यह इंतजार खत्म हुआ और मिर्जापुर-2 का ट्रेलर ज़ोर शोर से रिलीज किया गया। कुछ ही मिनटों में यह ट्रेलर वायरल हो गया और इसे देख कर फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक है।

ऋचा चड्ढा(Richa Chadha) का ट्वीट

कुछ ऐसा ही एक्साइटमेंट ‘मिर्जापुर 2’ में ‘गुड्डू भइया’ का किरदार निभा रहे अली फज़ल की गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा(Richa Chadha) में भी दिखा। उन्होने ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद अपने ट्विटर हैंडल से अली की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जब मिर्जापुर रिलीज हुआ था, तो अली फज़ल को देख लोग हैरान रह गए, क्योंकि उन्होने उन्हें हमेशा सॉफ्ट रोल करते हुए ही देखा है। पर यही तो एक एक्टर का काम है कि वह इस तरह से एक रोल से दूसरे रोल में शिफ्ट हो जाए कि लोग उसको पहचान ही ना पाएं। मेरे हॉलीवुडिया और बॉलीवुडिया ने काफी अच्छा काम किया है। वह मिस्टर पूर्वांचल बनने की प्रतिस्पर्धा के दौरान डेम डेंट डेंच के साथ चिल कर सकते हैं। मिर्जापुर के दूसरे भाग का ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है और मुझे यकीन है आप एक बार फिर से सबको चौंका देंगे। गुड्डू पंडित आ रहे हैं, बस रास्ते में अंडे का ठेला दिख गया था तो थोड़ा खा पीकर आएंगे। मिर्जापुर की पूरी टीम को बधाई”।

यह भी पढ़े

मिर्ज़ापुर 2 के ट्रेलर ने रिलीज होते ही किया धमाका, वीडियो देख आप भी बोलेंगे – क्या बात है

बिग बॉस 14: गौहर खान को लेकर टीवी एक्टर अली गोनी ने किया ट्वीट, फैन्स ने दिया करारा जवाब

बता दें कि इस बार मिर्जापुर-2 में गुड्डू पंडित, गोलू और बीना त्रिपाठी एक नए अंदाज में नजर आएंगे। इसके अलावा कुछ नए चेहरे और किरदार भी दिखाई देंगे। 

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago