Image Source - Asianetnews.com
जैसा कि आप सभी जानते हैं अभिनेता सलमान(Salman Khan) लॉकडाउन शुरू होने के पहले से ही मुंबई में अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर रह रहे थे। उन्होनें ने लॉकडाउन का पूरा वक़्त अपने फार्महाउस पर ही बिताया। एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने इस दौरान दो म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किये जिसकी शूटिंग उन्होनें पनवेल वाले फार्म हाउस से ही पूरी की। इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार सलमान(Salman Khan) गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। महाराष्ट्र में आए बाढ़ की वजह से हज़ारों लोगों का घर नहीं रहा और बहुतों को खाने तक के लाले पड़ गए। ऐसे में सलमान उन लोगों के मसीहा बनें। आइये इस खबर को विस्तार से जानते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन दिनों काफी आलोचनाओं को झेल रहे अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का विषय है उनके द्वारा लोगों की मदद। महाराष्ट्र में बाढ़ से इस बार काफी गांवों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों को घरों से बेघर होना पड़ा और कई लोगों के घरों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सलमान खान(Salman Khan) ने बाढ़ से नुकसान हुए घरों को फिर से बनवाने का वादा किया था और अब उन्होनें अपना वादा पूरा कर दिया है। सलमान खान ने बाढ़ से प्रभावित महाराष्ट्र के गांव खिद्रापुर गांव की मदद करने का वादा किया था। बता दें कि, इससे पहले कोरोना काल में भी सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स के बीच करोड़ों रूपये के फ़ूड पैकेट बांटे थे।
यह भी पढ़े
सलमान खान(Salman Khan) ने इस नेक काम की जानकारी महाराष्ट्र के कैबिनेट मिनिस्टर राजेंद्र पाटिल ने अपने ट्विटर अकाउंट माध्यम से दी। उन्होनें ट्वीट कर सलमान के इस नेक काम के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होनें विशेष रूप से अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया है कि, सलमान खान ने खिद्रापुर गांव के बाढ़ प्रभावित 70 घरों का पुनः निर्माण करवाया है। मिनिस्टर में अपने ट्वीट में खिद्रापुर गांव में हुए भूमि पूजन की तस्वीरें भी साझा की है।
महाराष्ट्र(Maharashtra) का यह गांव कोल्हापुर जिले में पड़ता है। जल्द ही सलमान खान(Salman Khan) कलर्स के मशहूर शो बिग बॉस 14 को होस्ट करते नजर आएंगे। फिलहाल उन्होनें बिग बॉस का प्रोमो शूट कर लिया है। इसके साथ ही सलमान अपनी आने वाली कुछ फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…