Featured

शुरू हुई अंतिम फिल्म की शूटिंग, सलमान खान का नया लुक आया सामने

सलमान खान अपनी नई फिल्म से वापस बॉलीवुड में धूम मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में सलमान खान(Salman Khan) की नई फिल्म ‘अंतिम'(Antim: The Last Truth) की शूटिंग फिर से शुरू हुई है, जिसकी प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को सबसे पहले सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा(Aayush Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। जिसके बाद यह वीडियो सलमान खान फिल्म्स के इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया गया।

वीडियो में सलमान खान(Salman Khan) का पूरी तरह से एक नया लुक देखा जा रहा है। उनका अंदाज और चाल चलन इस वीडियो में देखने लायक है। सलमान खान इस वीडियो में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ब्लू शर्ट, ग्रे पेंट, हाथ में कड़ा और सिर पर पगड़ी बांधी हुई है।

रिपोर्ट की मानें तो उनकी फिल्म अंतिम में वह एक सिक्ख पुलिसकर्मी का किरदार निभा रहे हैं। उनके फैंस को यह किरदार बहुत ही अच्छा लग रहा है और वह बहुत तारीफ भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो को बहुत सारे लाइक मिल रहे हैं, अभी तक इस वीडियो को 87 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल गए हैं। वहीं सलमान खान(Salman Khan) के जीजा आयुष शर्मा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है ‘अंतिम की शुरुआत हो चुकी है’

सलमान खान(Salman Khan) के वायरल वीडियो पर बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा ने लिखा ‘पाजी ऑल द बेस्ट’। इस फिल्म को सलमान खान के मित्र महेश मांझरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा(Aayush Sharma) विलेन की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं सलमान खान पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़े

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान फिल्म में सभी माफियाओं को खत्म करने के मिशन पर है। इस फिल्म के सेट पर इतनी कड़ी सुरक्षा थी ताकि इस फिल्म का लुक लीक न हो। सलमान खान चाहते थे कि जब इस फिल्म का लुक रिलीज हो तो उनके फैंस के लिए यह एक सरप्राइज हो।


Facebook Comments
Rimjhim Dubey

Share
Published by
Rimjhim Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago