Featured

एक्सपायर्ड दवाई के पत्तों और शीशियों से बनाई मां दुर्गा की मूर्ति, असम के आर्टिस्ट ने दिखाया कमाल

नवरात्रि में हमने सोशल मीडिया पर अलग-अलग चीजों से बनाई गई मां दुर्गा कि कई प्रतिमाओं कि तस्वीरें देखीं। अब असम के एक आर्टिस्ट(Sanjib Basak) की बनाई देवी की मूर्ति सुर्खियों में बनी हुई है।

Image Source – India.com

दुनिया में लोगों के पास बेशुमार टैलेंट है, जिसका प्रदर्शन आपको उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर ही देता है। ऐसे ही एक टैलेंटिड व्यक्ति हैं असम के धुबरी ज़िले में रहने वाले 37 साल के संजीब बसाक। संजीब(Sanjib Basak) ने एक्सपायर्ड हो चुकीं दवाइयों से मां दुर्गा की जो प्रतिमा बनाई उसे देख लोग हक्के-बक्के रह गए। इस मूर्ति को बनाने के लिए उन्होने दवाई के खाली पत्ते, इंजेक्शन की शीशियां और एक्सपायर्ड कैप्सूल, आदि का बेहतरीन इस्तेमाल किया। पिछले कई सालों से, धुबरी ज़िला प्रशासन के कर्मचारी संजीब बसाक, मूर्ति को डिज़ाइन करने के लिए नए और पर्यावरण के अनुकूल कामों में लगे हुए हैं।

क्या कहते हैं संजीब बसाक (Sanjib Basak)

संजीब(Sanjib Basak) ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “कोरोना महामारी के समय, मैं अक्सर लोगों को थोक में दवाइयां ख़रीदने के लिए, घंटों मेडिकल स्टोर्स के बाहर लाइन में खड़े देखता था। इसी से मुझे यह विचार आया कि जब दवाइयों की इतनी खपत हो रही है, तो इससे मां दुर्गा की मूर्ति बना सकते हैं, जो इस महामारी को चिह्नित करे”

यह भी पढ़े

वे आगे कहते हैं, 6 फ़ीट की इस मूर्ति को बनाने में मुझे लगभग पांच महीने का समय लगा। इसको बनाने के लिए मैंने कई रंगों की लगभग 40,000 स्ट्रिप्स, कैप्सूल और इंजेक्शन की शीशियों का प्रयोग किया है। इसके अलावा क़ागज़, थर्मोकोल, बोर्ड और कुछ अन्य चीज़ों का भी इस्तेमाल किया गया है। सब कोविड-19 की वैक्सीन का इंतज़ार कर रहे हैं, ऐसे में मैंने सोचा दवाओं का इस्तेमाल करके मूर्ति बनाना अच्छा होगा”।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago