Featured

पीएम केयर्स और एनडीआरएफ दोनो ही अलग फण्ड, पैसे ट्रांसफर करने की ज़रूरत नही: सुप्रीम कोर्ट

PM Cares Fund: कोरोना महामारी के शुरू होते ही पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य आपदा की इस घड़ी में ज़रूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाना ओर कोरोना के खिलाफ जरूरी उपकरणों की आपूर्ति बनाये रखना था। हालांकि इस फंड के शुरू होने के बाद विपक्षी दलों ने जमकर बवाल किया था और पीएम केयर्स फंड(PM Cares Fund) के पैसों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में ट्रांसफर करने की बात कही थी। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

PM Cares Fund: सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई मांग

Image Source – Wikipedia.org

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड(PM Cares Fund) के पैसे को एनडीआरएफ में ट्रांसफर करने की मांग ठुकरा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला पीएम केयर्स फंड को NDRF में ट्रांसफर करने और राष्ट्रीय आपदा के दौरान राहत के लिए एक समान योजना बनाने की मांग पर सुनवाई के दौरान सुनाया है। कोर्ट का कहना है कि दोनों फंड अलग-अलग हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि नवंबर 2019 में बनी योजना ही पर्याप्त है। ऐसे में अलग से योजना बनाने की ज़रूरत नहीं है। कोर्ट ने कहा है कि आम लोग भी एनडीआरएफ(NDRF) में योगदान दे सकते हैं। जबकि पीएम केयर्स फंड(PM Cares Fund) में लोग स्वैच्छिक योगदान देते हैं। इस फण्ड में कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने जमकर योगदान दिया है।

यह भी पढ़े

इस फंड में योगदान देने वालों में बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों और उद्योगपतियों से लेकर आम इंसान तक सभी लोग शामिल हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago