Featured

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शाहरुख खान और विराट कोहली की तस्वीर, गुस्से में आए नजर

आईपीएल की शुरुआत के बाद से ही फैंस में गजब का रोमांच बना हुआ है और खासकर आईपीएल 2020 के दूसरे मैच में जिस तरह से दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब का सामना हुआ। उसे देखने के बाद कोई भी यह नहीं कह पाएगा कि कोरोना(Coronavirus) महामारी का असर आईपीएल(IPL) पर पड़ा है। एक तरफ जहां खिलाड़ी मैदान पर अपने प्रदर्शन से आग लगा रहे हैं। तो वहीं फैंस की ओर से सोशल मीडिया(Social Media) पर भी कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल की जा रही हैं, जो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं।

शाहरूख और विराट की तस्वीर वायरल

हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) के पहले मैच से पहले सोशल मीडिया(Social Media) पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) काफी ज्यादा आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनका सामने विराट कोहली(Virat Kohli) खड़े हैं, जो उन्हें शांत करवा रहे हैं। इस फोटो को काफी ज्यादा लाइक किया जा रहा है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि यह फोटो अभी का नहीं बल्कि पुराना है।

जब किंग खान से मिले किंग कोहली

Image Source – Ndtv.com

इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैन ने कैप्शन में लिखा है, ‘जब किंग खान किंग कोहली से मिले। थ्रोबैक फोटो।’ शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) और विराट कोहली(Virat Kohli) का जिस तरह का अंदाज इस फोटो में नजर आ रहा है, उसे दोनों ही टीम के फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोग जमकर इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़े

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बीते सोमवार को ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2020(IPL 2020) का अपना पहला मुकाबला खेला था और इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स(Kolkata Knight Riders) अभी आईपीएल 2020 का आगाज नहीं कर सकी है। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस पर ही टिकी हैं कि क्या केकेआर अपना आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला जीत पाएगी या नहीं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago