Featured

विद्या बालन ने इस अलग अंदाज़ में शेयर की ‘शकुंतला देवी’ की वीडियो, आज रिलीज़ होगा ट्रेलर

Shakuntala Devi Teaser Trailer: बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस विद्या बालन की आने वाली फिल्म ‘शकुंतला देवी’ का ट्रेलर आज रिलीज़ होने जा रहा है। इससे पहले विद्या बालन (Vidya Balan) ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें विद्या शकुंतला देवी की वास्तविक तस्वीर में बदलते हुए दिख रही हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म गणितज्ञ शकुंतला देवी (Shakuntala Devi) के जीवन पर आधारित है।

आज होगा ‘शकुंतला देवी’ का ट्रेलर रिलीज़ (Shakuntala Devi Teaser Trailer)

Image Source – Hindirush.com

यह फिल्म अमेज़ॉन प्राइम पर 31 जुलाई को रिलीज़ होगी। विद्या ने इसके ट्रेलर रिलीज़ से पहले शकुंतला देवी के एक वीडियो क्लिप को एडिट करके उसको एक अलग अंदाज़ में पेश किया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये क्लिप ट्रेलर का हिस्सा है। विद्या बालन (Vidya Balan) ने शकुंतला देवी के क्लिप पर मोशन करके अपनी तस्वीर लगाई है और इसमें वॉइस ऑवर भी दिया है।

इस अलग अंदाज में शेयर किया वीडियो क्लिप

विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में वास्तविक शकुंतला देवी के एक मोनोक्रोमैटिक शॉट (Biometric) को दिखाया गया है, जो कक्षा में गणित पढ़ाती हुई नज़र आ रही हैं, और वे विद्या बालन में बदल जाती हैं। इसमें वॉइस ऑवर भी विद्या बालन ने ही दिया है। इस वीडियो में एक कैप्शन भी जोड़ा गया है जिसमें लिखा है, “किसने 28 सेकंड में 13-अंकों के गुणन के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है?

जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है वीडियो क्लिप में विद्या बोलती हैं कि “मायसेल्फ शकुंतला, तैयार हो मेरे बेस्ट फ्रेंड मैथ्स से दोस्ती करने के लिए??” यहां देखें वीडियो

विद्या के अलावा इनका भी होगा अहम रोल

Image Source – Reportdoor.com

अनु मेनन द्वारा अभिनीत, इस फिल्म की कहानी शकुंतला देवी के प्रतिभाशाली वास्तविक जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। शंकुलता देवी (Shakuntala Devi) को ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से भी जाना जाता है। इनके नाम गिनिज़ रिकॉर्ड के साथ-साथ कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन के साथ सान्या मल्होत्रा ​​और जीशु सेनगुप्ता जैसे अन्य सितारे भी सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म का ट्रेलर आज यानि 15 जुलाई को रिलीज़ होने वाला है।

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago