Featured

फिल्म ‘लूडो’ के इस गीत पर थिरकती दिखी यह बिग बॉस फेम एक्ट्रेस, वायरल हुआ वीडियो

बिग बॉस-13 से फेमस हुई पंजाब की शहनाज कौर गिल(Shehnaaz Kaur Gill), हाल ही में अनुराग बासु की फिल्म ‘लूडो’ के मशहूर गाने “ओ बेटा जी”(O Beta Ji) पर डांस करती नजर आईं।

Image Source – Youtube@Saregama Music

बिग बॉस-13 में अपनी क्यूटनेस और चुलबुलेपन से सबके दिलों में जगह बनाने वाली पंजाबी कुड़ी शहनाज कौर गिल(Shehnaaz Kaur Gill), बिग बॉस के घर से निकलने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। शहनाज ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण जबरदस्त फैन बेस बनाया है, जो उनसे बेहद प्यार करता है। हर बार शहनाज अपने चाहने वालों के लिए कुछ नया और मनोरंजक लेकर आती है, जिसे देख उसके फैंस गदगद हो उठते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होने इस बार भी किया है।

देखें वीडियो –

जी हाँ! हाल ही में सरेगामा म्यूजिक कंपनी ने शहनाज(Shehnaaz Kaur Gill) का एक नया वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वे अनुराग बासु की फिल्म ‘लूडो’ के बेहद मशहूर गीत “ओ बेटा जी”(O Beta Ji) पर एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। पिंक हुड और वाईट शॉर्ट्स में डांस करती शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने के साथ उनकी लिपसिंग और क्यूट डांस मूव देख कर फैंस एक बार फिरसे उनकी तारीफ़ों के कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो पर अभी तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जो यह साबित करते हैं कि फैंस को शहनाज का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़े

बता दें कि हाल ही में शहनाज के मशहूर डायलॉग ‘त्वाडा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता?‘ पर यशराज मुखाते ने एक रैप वीडियो बनाया था जो दुनियाभर में बेहद पसंद किया गया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो नए साल पर शहनाज(Shehnaaz Kaur Gill), सिद्धार्थ शुक्ला के साथ गोवा में एक म्यूजिक वीडियो शूट कर लौटी हैं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago