Featured

‘साइड वॉक’ के जरिए शहनाज गिल ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर छाया वीडियो

बिग बॉस के पिछले सीजन में नजर आए कंटेस्टेंट में से कई सारे सितारे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि उनके फैन्स भी उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक नाम है बिग बॉस के पिछले सीजन में नजर आईं शहनाज कौर गिल(Shehnaaz Kaur Gill) का। जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और एक बार फिर से इनका नाम सुर्खियों में बना हुआ है।

दरअसल पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज कौर गिल(Shehnaaz Kaur Gill) ने हाल ही में अपने वजन को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैन्स की ओर से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। वहीं अब एक बार फिर से पंजाबी कैटरीना कैफ सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल शहनाज कौर गिल का एक पंजाबी सॉन्ग काफी ज्यादा धमाल मचा रहा है।

शहनाज का ‘साइड वॉक’

‘साइड वॉक’ नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर काफी ज्यादा चर्चित हो रहा है और लोग इसे अभी तक काफी ज्यादा बार देख चुके हैं। इस वीडियो में शहनाज कौर गिल(Shehnaaz Kaur Gill) की अदाएं देखते ही बन रही हैं। शहनाज कौर गिल के पंजाबी सॉन्ग साइड वॉक को क्यू म्यूजिक की ओर से यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को अभी तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि शहनाज कौर गिल जितनी अच्छी दिखती हैं और जितनी अच्छी उनकी एक्टिंग है, उतनी ही अच्छी उनकी आवाज भी है।

Image Source – Youtube

यह भी पढ़े

इस गाने के जरिए उन्होंने इस बात को साबित भी कर दिया है।

गौरतलब हो कि बिग बॉस के पिछले सीजन में शहनाज कौर गिल(Shehnaaz Kaur Gill) ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, बिग बॉस के पिछले सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी काफी ज्यादा जमी थी। वहीं अब यह खबरें भी सामने आ रही हैं कि एक बार फिर से शहनाज कौर गिल बिग बॉस के 14वें सीजन में भी टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। इसको लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। बिग बॉस का आगामी सीजन 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago