Featured

आज है अनिल कपूर का बर्थडे, बेटी सोनम और रिया कपूर ने यूं किया विश

अनिल कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं है। अनिल कपूर(Anil Kapoor) आज 24 दिसंबर को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर ने जिस तरह से खुद को फिट रखा है, उसे देखकर तो यंगस्टर्स भी उनसे जलने लगते हैं।

दी जन्मदिन की मुबारकबाद

अनिल कपूर की दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर(Rhea Kapoor) ने अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए एक खास मैसेज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। सोनम कपूर(Sonam Kapoor) अपने पति आनंद आहूजा के साथ इन दिनों लंदन में रह रही हैं। वहीं, रिया कपूर भी इन दिनों गोवा में अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्रिसमस के मौके पर छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।

सोनम कपूर का शुभकामना संदेश

अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोनम कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि डैडी! जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप हमेशा से सकारात्मक रहे हैं। आप न केवल दयालु हैं, बल्कि एक उदार व्यक्ति भी हैं। आपने जो हमारे अंदर संस्कार डाले हैं, उन्हें पाकर हम खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं। मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं और नए साल में आपको देखने का अब और इंतजार नहीं कर सकती।

रिया ने भी दी शुभकामनाएं

रिया कपूर ने भी अपने पिता अनिल कपूर(Anil Kapoor) को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है कि मेरी आत्मा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप मेरे मेंटर हैं, मेरे दोस्त हैं, डेड हैं और प्रतियोगी भी। आपके बिना मैं नहीं रह सकती।

यह भी पढ़ें

रिया कपूर के बॉयफ्रेंड करण बुलानी ने भी अनिल कपूर(Anil Kapoor) को बर्थडे विश करते हुए उन्हें हमेशा सर्वश्रेष्ठ बताया है। साथ ही लिखा है कि वे हमेशा शानदार दिखते हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago