Featured

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, इस टीवी एक्ट्रेस की मदद करने का लिया फैसला

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद(Sonu Sood) इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने दिल खोलकर जरूरतमंदों की मदद की है। इसके अलावा उन्होंने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचवाया और साथ ही विदेशों में फंसे छात्रों को भारत वापस लेकर आए। यहीं नहीं बात जब मनोरंजन जगत की हो, तो इस अपने साथी कलाकारों के लिए भी सोनू सूद का दिल हमेशा ही खुला रहता है। यही वजह है कि अभी कुछ दिन पहले जहां सोनू सूद(Sonu Sood) ने कई लोगों की मदद की, तो वहीं अब उन्होंने एक और टीवी कलाकार की मदद करने का फैसला किया है।

टीवी एक्ट्रेस की कर रहे मदद सोनू सूद(Sonu Sood)

दरअसल अभी खबर सामने आई थी कि टीवी इंडस्ट्री की ही जानी मानी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी(Surekha Sikri) की हालत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। ऐसे में अब यह जानकारी सामने आई है कि अभिनेता सोनू सूद(Sonu Sood) ने टीवी एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की मदद करने का फैसला लिया है। दरअसल सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और वो इन दिनों अस्पताल में एडमिट हैं।

जैसे ही सुरेखा के अस्पताल में एडमिट होने की खबर वायरल हुई, तो सोनू सूद(Sonu Sood) ने ट्वीट कर उनकी मदद करने का फैसला किया। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘वो ठीक हैं और कुशल हाथों में हैं। आपकी फिक्र और दुआओं के लिए शुक्रिया।’

यह भी पढ़े

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब अभिनेता सोनू सूद(Sonu Sood) इस तरह से खुलकर किसी की मदद के लिए सामने आए हों। इससे पहले वह कई जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सोनू सूद ने कपूर अस्पताल में सीकरी का चेकअप करवाया और जब उनकी हालत ठीक हुई, तब उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल में शिफ्ट करवाया। इसके पहले सोनू सूद ने सुरेंद्र राजन की भी मदद की थी।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago