Featured

दिख गए फोटोग्राफर्स तो तैमूर अली खान को आया गुस्सा, यूं दिखाई नाराजगी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) जितनी मशहूर हैं, उतने ही मशहूर उनके लाडले तैमूर अली खान(Taimur Ali Khan) भी हैं। फोटोग्राफर्स हमेशा उनकी फोटो क्लिक करते रहते हैं। तैमूर अली खान जब भी सामने आते हैं, उनकी फोटो खींचने के लिए फोटोग्राफर्स की लाइन लग जाती है।

हालांकि, इन फोटोग्राफर्स को देखकर अब तैमूर(Taimur Ali Khan) को गुस्सा भी आने लगा है। फोटोग्राफर को देखकर अब वे परेशान हो जाते हैं। तैमूर को फोटोग्राफर्स को देखकर कई बार कितना गुस्सा आ जाता है, यह एक वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है।

वायरल हो रहा यह वीडियो

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फोटोग्राफर्स को देखकर तैमूर परेशान नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह दिख रहा है कि तैमूर अली खान(Taimur Ali Khan) जैसे ही अपनी मां करीना कपूर के साथ कार से उतरते हैं, तो फोटोग्राफर्स उनकी फोटो लेना शुरू कर देते हैं। ऐसे में इन फोटोग्राफर्स को देखकर उनके चेहरे पर गुस्सा आता है।

कहने लगे-नो फोटोज

वे नो फोटोज कहकर चिल्लाना शुरू कर देते हैं। करीना कपूर यह देखकर उन्हें अपने साथ ले जाने का प्रयास करती हैं। जब अपनी मां के साथ तैमूर अली खान(Taimur Ali Khan) घर में प्रवेश करने वाले होते हैं, तो वे फोटोग्राफर्स को किक भी दिखाने लगते हैं। सोशल मीडिया में इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी अधिक बार लोग देख चुके हैं। साथ ही यह वीडियो तेजी से शेयर भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

करीना की आगामी फिल्म

वैसे, करीना कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। जहां तक फिल्मों की बात है, तो बहुत ही जल्द उन्हें फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा जाएगा। साथ ही वे अपने शो व्हाट वूमेन वांट्स की शूटिंग भी कर रही हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago