Featured

दही के साथ गलती से भी ना खाएं ये चीजें, स्वास्थ्य पर हो सकता है बुरा असर

Things To Avoid With Dahi: दही खाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है, शायद इसीलिए यह ज्यादातर लोगों के रोजाना के भोजन का नियमित हिस्सा है। लेकिन कई चीजों के साथ दही का सेवन करना आपको भारी भी पड़ सकता है।

Image Source – Padhamhealthnews.org

दही खाना भला किसे पसंद नहीं होता। दही(Dahi) खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। कुछ लोगों को दही इतना पसंद होता है कि यह उनके रोजाना के भोजन का बेहद अहम हिस्सा होता है। दही खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त रहता है, इम्यूनिटी बढ़ती है, स्किन हैल्दी और खूबसूरत बनी रहती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और हड्डियाँ भी मजबूत बनी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इतने सारे फ़ायदे होने के बावजूद कुछ चीजों के साथ दही खाना खतरनाक भी हो सकता है। आप कई प्रकार की पेट और त्वचा से संबंधित बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

Things To Avoid With Dahi: किन चीजों के साथ ना खाएं दही

Image Source – iStockphoto.com
  • दूध: वैसे तो दूध और दही दोनों ही सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, लेकिन इनका सेवन अलग-अलग ही करना चाहिए। अगर आप दोनों को साथ में खाएंगे तो आपको एसिडिटी, गैस और उल्टी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
  • उड़द की दल: गलती से भी दही के साथ उड़द की दाल खाने के बारे में ना सोचें। इन दोनों को साथ में खाने से शरीर को काफी हानि पहुँच सकती है। आपको डाइजेशन प्रॉबलम हो सकती है।
  • चीज़ (Cheese): दही के साथ चीज़ खाना एक खतरनाक कॉम्बिनेशन है। इसे साथ में खाने से जितना हो सके बचें। ये ना सिर्फ आपका पेट खराब करेगा बल्कि आपको कई और बीमारियों का घर बना देगा।
Image Source – Thoughtlessmagazine.com
  • केला: दूध के साथ केला खाना जितना लाभदायक होता है, उतना ही नुकसानदायक केले को दही के साथ खाना होता है। केला खाने के बाद कम से कम 2 घंटे तक दही का सेवन भूलकर भी ना करें।
  • प्याज: प्याज़ और दही की तासीर अलग-अलग होती है। जहां प्याज की तासीर गर्म होती है, वहीं दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए दही और प्याज़ को साथ में खाना नुकसानदायक हो सकता है। दोनों का सेवन साथ में करने से दाद, खाज, खुजली, एक्जिमा, सोराइसिस के अलावा त्वचा और पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियाँ हो सकती हैं।
  • मेवा (Dry Fruits): मेवों की तासीर गरम होती है और दही की ठंडी। इसलिए इन दोनों का साथ में सेवन करने से आपका पेट गड़बड़ हो सकता है।
  • आम: आम और दही की भी तासीर अलग-अलग होती हैं। इसलिए आम का सेवन भी दही के साथ ना करें। दोनों को साथ में खाने से शरीर में टॉक्सिन बन सकते हैं और आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
Image Source – Pixabay
  • चिकन: चिकन और दही साथ में खाने से भी आपका पेट खराब हो सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं।
  • मछली: दही के साथ मछली का सेवन भूलकर भी ना करें। अगर आप दही के साथ मछली खाएंगे तो आपको पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियाँ हो सकती हैं।
  • तली-भुनी चीजें: तली भुनी चीजों के साथ भी कभी दही ना खाएं। लोग अक्सर पूरी और पराठों के साथ दही खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन यकीन मानिए इससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़े

तो अगर आप भी अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में स्वस्थ और सेहतमंद बने रहना चाहते हैं तो ऊपर लिखी गई चीजों को दही(Dahi) के साथ खाने से जितना हो सके बचें और रोगमुक्त खुशहाल जीवन जिएं।

Facebook Comments
Damini Singh

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

6 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 day ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago