Giloy ke Fayde: गिलोय के विभिन्न फायदों से आज हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं। इम्युनिटी किस तरह से शरीर के लिए आवश्यक है इसका अंदाजा लोगों को साल 2020 में लग चुका है। कोरोना संक्रमण के बाद पूरी दुनिया के लोग केवल इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। कुछ लोग इम्युनिटी बढ़ाने के लिए महंगी दवाईयां और डाइट का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम जो उपाय आपको बताने जा रहे हैं वो सस्ता भी है और सौ प्रतिशत प्राकृतिक भी। गिलोय को इम्युनिटी बूस्टर के साथ ही विभिन्न रोगों में भी काफी फायदेमंद माना गया है। तो देर किस बात की आइये जानते हैं गिलोय से होने वाले विभिन्न फायदों(Giloy ke Fayde) को।
इम्युनिटी बढ़ाने में गिलोय के फायदे (Giloy ke Fayde)


इन रोगों से लड़ने में फायदेमंद है गिलोय
चूँकि गिलोय की तासीर काफी गर्म है इसलिए इसका जूस पीने से सर्दी जुखाम और बुखार में काफी लाभ मिलता है। जिन लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या है उनके लिए भी गिलोय फायदेमंद है। आप गिलोय की पत्तियों को पानी में उबाल कर, उसका काढ़ा बनाकर या चाय और कॉफ़ी में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद में गिलोय के आश्चर्यजनक फायदे बताए गए हैं। इन रोगों से लड़ने में जानें गिलोय के फायदे।


- एनीमिया जैसी बीमारी से लड़ने में भी गिलोय काफी फायदेमंद है। एनीमिया के मरीजों में खून की कमी दूर करने के लिए घी या शहद के साथ इसका सेवन करने से फायदा मिल सकता है।
- गिलोय के फायदे(Giloy ke Fayde) आपको पीलिया के रोग में भी मिल सकता है। गिलोय की पत्तियों को शहद के साथ पीस कर लेने से फायदा मिल सकता है। इसके अलावा कुछ लोग गिलोय चूर्ण का भी इस्तेमाल करते हैं।
- किसी तरह की स्किन एलर्जी की समस्या को दूर करने में भी गिलोय को लाभकारी माना गया है। स्किन एलर्जी से राहत पाने के लिए गिलोय की पत्तियों को पीसकर हाथों और पैरों की हथेलियों पर लगाने से लाभ मिलता है।
- पेट से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए भी गिलोय के फायदे हैं। कब्ज और गैस आदि की समस्या में इसे लेने से निजात मिल सकता है।
- सर्दी, बुखार आदि मौसमी बीमारियों से राहत पाने के लिए गिलोय की पत्तियों से बना काढ़ा काफी लाभकारी है।
यह भी पढ़े
- सावधान: जूस का सेवन आपकी सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदेह
- बीयर के ये फायदे आपको भी कर देंगे हैरान (Beer Ke Fayde)
तो ये थे गिलोय के फ़ायदे(Giloy ke Fayde), इसके साथ ही गिलोय को कैंसर जैसे रोगों से बचाव में भी काफी मददगार माना गया है। गिलोय को मेटाबोलिज़्म बूस्ट करके वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद माना गया है।