Two Elderly Women Dance on Piya tu ab to aaja: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा भी दौर आया था जब आइटम नंबर्स की शुरुआत हुई थी। अधिकतर आइटम्स नंबर उस जमाने में अभिनेत्री हेलन पर फिल्माए जाते थे और गाने आशा भोंसले की आवाज में होते थे। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों सोशल मीडिया(Social Media) पर एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में दो बुजुर्ग महिलाएं(Two Elderly Women Dance) हेलन के एक मशहूर गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
कहते हैं उम्र महज एक नंबर है व्यक्ति जवान दिल से होता है। इस बात को वायरल हुए इस वीडियो में डांस करती इन दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने साबित कर दी है। जानकारी हो कि, ट्विटर पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में दो महिलाएं हेलन के मशहूर गाने “पिया तू अब तो आजा” पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने पर हेलन ने जिस एनर्जी के साथ डांस किया था वो अभी तक लोगों को याद है। इसी गाने पर जब दो बुजुर्ग महिलाओं ने अपना डांस दिखाया तो इसे सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया।
यह भी पढ़े
सबसे पहले आपको बता दें कि, इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर @Peechetodekho नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। महज 15 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस मशहूर आइटम सांग पर दो बुजुर्ग महिलाएं(Two Elderly Women Dance) साड़ी पहन कर बीच सड़क में डांस करती नजर आ रही हैं। साल 1971 में आशा भोंसले का गाया यह गाना काफी मशहूर हुआ था। “पिया तू अब तो आजा” गाने को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन ने कंपोज किया था और इस गाने में चार चाँद हेलन ने अपने बेहतरीन डांस से लगाया था। अभी वायरल हो रहे इन दो महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर बीते 29 अगस्त को शेयर किया गया था। इसे दो सौ से ज्यादा लोग अब तक रीट्वीट कर चुके हैं। इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है “दिल तो बच्चा है जी”, वहीं एक अन्य यूजर ने इसे शानदार डांस बताया। किसी ने वीडियो देखकर लिखा “दिल खुश हो गया।” बहरहाल इस वीडियो को सभी ने काफी पसंद किया।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…