Featured

Anand Movie: अगर गार्ड ने गलती ना की होती तो “आनंद” में राजेश खन्ना की जगह ये होते हीरो!

Anand Movie: हिंदी फिल्म के ऐतिहासिक फिल्मों में “आनंद” का जिक्र अवश्य किया जाता है। विशेष रूप से इस फिल्म में अभिनेता राजेश खन्ना के रोल की लोग तारीफ करते नहीं थकते। हिंदी फिल्म जगत का पहला सबसे बड़ा सुरपरस्टार काका यानि राजेश खन्ना को कहा जाता है। वो जिस फिल्म में होते थे उसका हिट होना तय था। लेकिन बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि फिल्म “आनंद” में राजेश खन्ना से पहले किसी और अभिनेता को साइन करने वाले थे निर्माता। हालाँकि कुछ ऐसा हुआ कि, वो अभिनेता इस रोल को कर नहीं पाया। आइये आपको बताते हैं, आखिर राजेश खन्ना से पहले फिल्म आनंद के लिए किस अभिनेता को साइन किया जाना था। और क्या थी वो गलती जिस वजह से वो इस फिल्म को नहीं कर पाए।

राजेश खन्ना से पहले ये अभिनेता करने वाला था “आनंद फिल्म” (Anand movie)

aajtak

हिंदी फिल्मों के महान सुपरहिट फिल्मों में से एक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म “आनंद” को माना जाता है। फिल्म के मुख्य किरदारों में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन नजर आए थे। ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि, आज भी दर्शक इस फिल्म के एक- एक सीन और डायलॉग को भूलें नहीं होंगें। आपको जानकर हैरानी होगी इतनी बड़ी सुपरहिट फिल्म के हीरो को लेकर ऋषिकेश मुखर्जी के जहन में पहला नाम किशोर कुमार का था। वो इस फिल्म के लिए किशोर कुमार को साइन करना चाहते थे, राजेश खन्ना उनकी पसंद बाद में बनें।

इस वजह से किशोर कुमार नहीं कर पाए “आनंद”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जब निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी आनंद बनाने की सोच रहे थे उस समय उनके दिमाग में हीरो के तौर पर किशोर कुमार का ही नाम था। लेकिन जब ऋषिकेश मुखर्जी किशोर कुमार के घर अपनी फिल्म का स्क्रिप्ट लेकर गए तो गार्ड ने उन्हें दरवाजे से ही लौटा दिया। असल में उन दिनों किशोर कुमार किसी बंगाली निर्माता के साथ झगड़ा हो गया था। वो निर्माता किशोर कुमार को पैसे नहीं वापिस कर रहा था, इस बात से वो काफी गुस्से में आ गए और अपने घर लौटने पर गार्ड से कह दिया कि, अगर कोई भी बंगाली निर्माता आए तो उसे अंदर मत आने देना। बस फिर क्या था, जब ऋषिकेश मुखर्जी किशोर कुमार से मिलने गए तो गार्ड ने उन्हें बंगाली निर्माता मानकर अंदर नहीं आने दिया। इधर ऋषिकेश मुखर्जी ने भी गुस्से में आकर फिल्म के लिए बतौर हीरो राजेश खन्ना को साइन कर लिया।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago