Featured

परदे पर दिखाए गए ये वो खलनायक हैं जिनसे आप नफरत नहीं बल्कि प्यार करते हैं !

Web Series Villains That We Love हमें आम तौर पर ऐसी कहानियां सुनाई जाती हैं जो हमें खलनायक से नफरत करने पर मजबूर करती हैं, और नायकों के प्रति सहानुभूति रखती हैं। यही कारण है कि हम हमेशा गब्बर सिंह और मोगैम्बो से नफरत करते रहे हैं। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि कोई भी कहानी या नायक बुरे खलनायक के बिना अधूरा होता है।और कभी-कभी हम नायकों की तुलना में खलनायक से अधिक प्यार करते हैं। उदाहरण के लिए, हम “जोकर” के किरदार को एक नायक की तुलना में ज्यादा पसंद करने लगते हैं। आपने भी जरूर किया होगा। यहाँ हम आपके पसंदीदा शो से कुछ खलनायकों का जिक्र करने जा रहे हैं जिन्हें आपको नफरत करनी चाहिए लेकिन आप गुप्त रूप से उनसे प्यार करते हैं। आइये जानते हैं इन मशहूर विलेन के बारे में।

गणेश गायतोंडे (सेक्रेड गेम्स)

AajTak

सेक्रेड गेम का वो विलेन जिसने अपनी माँ का खून कर दिया । उसने अपने पहले गुरु की भी हत्या कर दी। महिलाओं के साथ भी उसका बर्ताव अच्छा नहीं था। गॉड कॉम्प्लेक्स के अलावा मुंबई के इस डॉन के बारे में कुछ भी अच्छा नहीं था।

पाब्लो एस्कोबार (नार्कोस)

Adviceways

कोलम्बिया में कुख्यात ड्रग लॉर्ड ने बहुत सारे लोगों के लिए बहुत ही भयानक काम किया जिसमें गोलीबारी, विश्वासघात और अन्य चीजों के साथ हत्या शामिल थी। लेकिन इसके वाबजूद भी दर्शकों की नजरों में ये खलनायक किसी हीरो से कम नहीं है।

हथौड़ा त्यागी (पाताल लोक )

Aajtak

सने हथौड़े से 45 लोगों को मार डाला है। जब वह स्कूल में था तो मासूम बच्चों की हत्या की थी। विशाल त्यागी उर्फ ​​हथौड़ा त्यागी एक क्रूर, और हथौड़ा चलाने वाला गैंगस्टर हैं। जो अपने मालिक के प्रति वफादार हैं। शो में बहुत कम संवादों के बावजूद, वह दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ता हैं।

बर्लिन (मनी हाइस्ट)

Hindustan Times

वह प्रोफेसर की टीम के सभी लोगों में सबसे निर्मम था। वो अपने साथी साथियों का अपमान करता है, और यहां तक ​​कि एक महिला के साथ बलात्कार भी करता है, जिसे वो प्यार मानता है। वह एक मनोरोगी था, लेकिन इसके वाबजूद भी जब वह मरता है, तो हम में से बहुत लोग उसके लिए रोते हैं।

कालीन भैया (मिर्ज़ापुर)

Bhaskar

एक से एक डायलाग डिलीवरी वाला किरदार कालीन भैया रहस्यमयी, क्रूर और डराने वाला है। वह कम बोलते हैं, लेकिन खतरनाक हैं। वह बिना किसी अपराध के लोगों को मार सकता है। वह मिर्जापुर का राजा है, इस माफिया डॉन से हर कोई डरता है। लेकिन मन ही मन में आप उनसे नफरत नहीं कर पाते बल्कि प्यार ही करते हैं।

गुरु जी (सेक्रेड गेम्स )

Baltana

सेक्रेड गेम्स का गुरी जी डरावना और खतरनाक है। इससे पहले कि आप इसे जानें, वह आपको अपने नक्शेकदम पर चलने के लिए मना लेगा। इस शो में पंकज त्रिपाठी के दमदार प्रदर्शन ने हम सभी को चौंका दिया। अहम् ब्रह्मास्मि!

सरसी (गेम ऑफ़ थ्रोंस )

Cinemablend

अपने परिवार को बचाने के लिए सरसी ने खून खराबा किया और बहुत से लोगों की पीठ पर छुड़ा घोंपा । उसने पूरा एक शहर शहर उजाड़ दिया, फिर भी हमने उसकी प्रशंसा की। क्या यह इसलिए था क्योंकि वह निडर और बुद्धिमान थी? या यह इसलिए था क्योंकि वह अपने बच्चों से प्यार करती थी और उनकी रक्षा करने और उनका बदला लेने के लिए सब कुछ कर सकती थी ? थोड़ा सोचियेगा, आखिर क्यों आप उन्हें पसंद करते हैं।

प्रोफेसर (मनी हाइस्ट)

Looper

मानव इतिहास में सबसे बड़ी चोरी की योजना बनाने वाला प्रोफेसर कठोर नैतिक सिद्धांतों को बनाए रखते हैं। वह लोगों को मारना नहीं चाहता,वह बुद्धिमान है। लेकिन आपको यह स्वीकार करना होगा कि, वह एक खलनायक है। वह जो कर रहा है वह इतने सारे स्तरों पर गलत है।

ब्रीथ (माधवन)

Scroll

अपने बेटे की जान बचाने के लिए माधवन उर्फ़ डैनी इस शो में बहुत से लोगों की अलग-अलग तरीके से खून करता है। वह एक खूनी है लेकिन अपने बेटे से प्यार करने वाला एक बाप भी। आप चाहकर भी इस किरदार से नफरत नहीं कर पाते।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago