Featured

चैटिंग के अलावा अब Whatsapp से पैसे भेज सकेंगे यूजर्स, बस फॉलों करें ये आसान स्टेप्स

सोशल मीडिया और चैटिंग के लिए सबसे मशहूर एप्लीकेशन व्हाट्सएप पर अब यूजर्स ट्रांजैक्शन या पेमेंट कर सकेंगे। यूपीआई(UPI) बेस्ड ट्रांजैक्शन के लिए नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गुरुवार को WhatsApp को अप्रूवल दे दिया है।

फेसबुक यूपीआई बेस्ड ट्रांजैक्शन वाले फीचर को WhatsApp पर लाने के लिए 3 साल से तैयारी कर रहा था जिसे आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए व्हाट्सएप पर यूपीआई टेस्टिंग पहले ही की जा चुकी है।

व्हाट्सएप पेमेंट लाइव

Image Source – Insidechronicle.com

जानकारी के मुताबिक भारत में व्हाट्सएप पेमेंट के फीचर को लाइव कर दिया गया है जिसके जरिए व्हाट्सएप यूजर्स अब इसी एप्लीकेशन की मदद से लोगों को पैसे भेज सकेंगे। फेसबुक इंडिया हेड अजीत मोहन ने कहा है, ‘भारत में WhatsApp पर पेमेंट लाइव हो चुका है और लोग WhatsApp के जरिए पैसे भेज सकेंगे। हम इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि कंपनी भारत के डिजिटल पेमेंट शिफ्ट में योगदान दे सकेगी’

ताजा अपडेट के तहत अगर आपके व्हाट्सएप में पेमेंट का फीचर शो कर रहा है तो इसे आप ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं वहीं जिन लोगों के व्हाट्सएप में यह नहीं शो कर रहा उन्हें अपना व्हाट्सएप अपडेट करना पड़ेगा।

डेबिड कार्ड को करना होगा लिंक

Image Source – Thediplomatmagazine

WhatsApp Payment यूज करने के लिए यूजर्स को अपना डेबिट कार्ड पेमेंट फीचर से लिंक करना होगा। WhatsApp Payment ऑप्शन में जा कर अपनी बैंक डीटेल्स डालने के बाद आप अपने एकाउंट को पेमेंट के लिए एक्टिवेट कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp ने अपने स्टेटमेंट में कहा है, ‘आज से देश बर के WhatsApp यूजर्स इस ऐप से पेमेंट कर पाएंगे। WhatsApp का सिक्योर पेमेंट एक्सपीरिएस पैसे भेजने को मैसेज भेजने जितना ही आसान बना देगा’

सिक्योर होगा पेमेंट करना

Image Source – Mediabites

व्हाट्सप्प के मुताबिक़ पेमेंट के फीचर में सुरक्षा को लेकर सभी बातों का ध्यान रका गया है हर ट्रांजैक्शन के लिए UPI पिन की जरूरत होगी। स्टेटमेंट में कंपनी ने कहा है कि ‘WhatsApp payments एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसके लिए यूजर्स ऐप अपडेट कर सकते हैं।’

यह भी पढ़े

WhatsApp ने पेमेंट सर्विस के लिए पांच बड़े बैंकों से साथ करार किया है जिसमें ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, SBI और JIo Payments Bank शामिल हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago