फूड

अपने बाल गोपाल के लिए अपने हाथों से बनाए यह भोग।

Janmashtami Bhog Recipes In Hindi: अपने बाल गोपाल के लिए अपने हाथों से बनाए यह भोग। जन्माष्टमी का त्योहार 7 सितम्बर को मनाया जायेगा। ऐसे में बाजार भी पूरी तरह से सज गए हैं। लड्डू गोपाल के कपड़े मुकुट बांसुरी और बहुत से सजावट के सामान उपलब्ध है। वही मथुरा वृंदावन के मंदिरों में भी तैयारी शुरू हो गई है भक्त अपने भगवान के इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसी में भक्त अपने कान्हा के लिए तरह-तरह के भोग और तरह-तरह के वस्त्र बाजार से ले आते हैं। आज के दौर में लोग बाजार से ही चीजें खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन क्यों नहीं इस बार लड्डू गोपाल के जन्म उत्सव पर भोग चढ़ाने के लिए घर पर अपने हाथों से भोग बनाया जाएं। 

आइए आपको तीन आसान भोग के बारे में बताते हैं, जो बनाने में बेहद आसान है, और जिस का भोग लगाकर आप कान्हा की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

माखन मिश्री का लगाएं भोग(Makhan Mishri Recipe In Hindi)

कान्हा के जन्मोत्सव पर माखन और मिश्री का भोग अवश्य लगाएं |भगवान कृष्ण का सबसे पसंदीदा भोग मक्खन और मिश्री हैं। बाल समय में माखन के लिए वह दूसरे के घरों में भी चोरी करते थे। इसलिए उनका नाम माखन चोर भी पड़ा। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है आप इसे घर में आसानी से बना सकते हैं।

Image Source: Jagran

 सामग्री

  • 1/4 कप घी
  • 4-5 बर्फ के टुकड़े
  • 3 बड़े चम्मच मिश्री

विधि

  • मक्खन बनाने के लिए आप घर में रखे देसी घी में बर्फ डाल कर उसे अच्छी तरह से फेंट लें‌आप इस प्रक्रिया को मिक्सर जार में भी कर सकते हैं। फेंटते समय आप देखेंगे कि मक्खन अलग होता दिखाई देगा। अब बर्फ निकालकर अलग कर लें और मक्खन में मिश्री डालकर अच्छी तरह से मिलाएं आपका भोग तैयार है इसे एक बर्तन निकालकर कान्हा को भोग लगाएं।

धनिया पंजीरी का भोग(Dhaniya Panjiri Recipe In Hindi)

धनिया की पंजीरी एक ऐसा भोग है, जिसे कान्हा को लगाया जाता है। और इसे बनाना भी आसान होता है। धनिया की पंजीरी जन्माष्टमी के मौके पर हर घर में बनाया जाता है, परंतु इसमें थोड़ा और ट्विस्ट देने के लिए इसमें खूब सारी ड्राई फ्रूट्स और देसी घी मिलाकर बनाएं। आइए जानते हैं बनाने की विधि।

Image Source: Maayeka

 सामग्री-

  • 1 कप धनिया पाउडर
  • 1/2 कप चीनी का बुरादा
  • 1/2 कप बारीक कटे बादाम
  • 1/2 कप बारीक कटे काजू
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1/2 कप ग्रेट किया नारियल
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 कप मखाना
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि-   

  •  एक पैन में दो चम्मच देसी घी डाल कर गरम करें। उसमें काजू और बादाम को हल्का भूरा होने तक भून लें फिर इन्हें प्लेट में निकालकर अलग कर लें।उसी पैन में घी डालकर धनिया पाउडर डाले और 10 मिनट तक भूनें।
  • भूनते समय इस बात का ध्यान रखें कि आंच धीमी हो और अच्छी तरह से रोस्ट हो। वरना यह कड़वा भी लग सकता है। जब धनिया पाउडर से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।अब इसमें मखाना ,बादाम ,काजू, किशमिश ,इलायची पाउडर और चीनी का बुरादा डालकर अच्छे से मिला लें।
  • 2 मिनट भूनने के बाद गैस बंद करके ठंडा करें।आपकी धनिया पंजीरी तैयार है, इसे अपने लड्डू गोपाल को भोग लगाएं और प्रसाद में बांटे।

 नारियल के लड्डू(Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi)

लड्डू गोपाल को लड्डू भी भोग के रूप में चढ़ाया जा सकता है। बेसन, बूंदी, तिल आदि के लड्डू बनते हैं, परंतु जन्माष्टमी में नारियल के लड्डू बनाएं जाते हैं। आइए जानते हैं नारियल के लड्डू बनाने की विधि।

Image Source: lazizkhana.com

 सामग्री-

  • 2 कप ग्रेड किया हुआ नारियल
  • 1कप दूध
  •  1/2 कप चीनी
  • 1/4 मिल्क पाउडर
  • 2 चम्मच बारीक कटे काजू
  • 1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच घी

बनाने की विधि-   

एक पैन में घी डालें और उसने नारियल डालकर कुछ मिनट के लिए भूनें। नारियल भून जाने के बाद उसमें दूध डालकर 5 से 7 मिनट तक चलाते हुए पकाएं अब इसमें काजू और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाएं। सारी सामग्री को मिलाकर इसे लगभग 1 से 2 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।जब मिक्सचर ठंडा हो जाए तो इन्हें हाथों में लेकर मीडियम साइज के लड्डू तैयार करें।

लिजीए तैयार हैं नारियल के लड्डू आप के लड्डू गोपाल को भोग चढ़ाने के लिए।इस तरह इस जन्माष्टमी में आप भी अपने लड्डू गोपाल के लिए बहुत ही आसानी से घर पर भोग तैयार कर सकते हैं और उन्हें चढ़ा सकते हैं।

उम्मीद है आपको यह रेसिपी पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसी रेसिपी जानने के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट रैपिडलीक्स से।

Facebook Comments
Manisha Tripathi

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago