Pikturenama
जरूरी नहीं कि, जिन लोगों को खाने का शौख हो उन्हें अपना पसंदीदा डिश बनाने भी आता हो। लेकिन इस लॉकडाउन ने आम लोगों को भी शेफ़ बना दिया, अब चूँकि इस दौरान लोग अपनी पसंदीदा चीजें ना तो कहीं बाहर जाकर खा सकते हैं और ना ही कहीं से माँगा सकते हैं। इसलिए लोगों ने घर पर ही रेसिपीज देखकर उन सभी चीजों को बनाने का प्रयास किया जिसे वो बाहर खाना पसंद करते थे। यहाँ हम आपको विशेष रूप से उन ख़ास रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लोगों ने लॉकडाउन के दौरान घर पर बनाया है।
यह एक ऐसी डिश है जिसे लोग आमतौर पर घर पर कम ही बनाते हैं। हलवाई की दुकान पर बने समोसे में जो टेस्ट होता है वो घर पर बने समोसे में नहीं आता। लेकिन अब चूँकि इस समय सब कुछ बंद है और समोसे खाने का मन हो रहा हो तो ऐसे में समोसे बनाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बच जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन दिनों इंटरनेट पर लोगों ने जिन रेसिपीज़ को सबसे ज्यादा सर्च किया है उसमें समोसे की रेसिपी भी शामिल है।
मोमोज़ एक ऐसी डिश है जिसे वेजिटेरियन और नॉन वेजेटेरियन दोनों समुदाय के लोग खाना पसंद करते हैं। इस डिश को खाने का न तो कोई मौका होता है और ना कोई खास मौसम। शाम को विशेष रूप से मोमोज खाने वालों की तादाद बढ़ जाया करती थी। लेकिन जब से लॉकडाउन हुआ है तब से लोगों को मोमोज़ नसीब नहीं हो पाए। अब जब खाने का मन करे तो घर पर इसे बनाने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं था। बहरहाल लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार इस लॉकडाउन में वेज और चिकन दोनों तरह के ममोज़ बनाए हैं।
केक भी एक ऐसी डिश है जो आमतौर पर लोग बर्थडे या किसी ख़ास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए बाहर से ही आर्डर करके मंगवाते हैं। अब इस लॉकडाउन के दौरान जिन लोगों का बर्थडे पड़ा है उसने सभी को केक बनाने पर भी मजबूर कर दिया है। लिहाजा सभी केक शॉप बंद होने की वजह से इस बार लोगों ने केक बनने की भी विभिन्न रेसिपीज को घर पर ट्राई किया। लिहाजा केक की रेसिपीज को भी लोगों ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया है।
जलेबी को भारत के राष्ट्रीय मिठाई का दर्जा दिया गया है। खाने में ये मिठाई जितनी स्वादिष्ट होती है, इसे बनना उतना ही मुश्किल। लेकिन इस लॉकडाउन में लोगों ने घरों पर जलेबी बनाने की रेसिपी भी ट्राई कर लिया। इंटरनेट पर अजीबों गरीब शेप की जलेबी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई। किसी ने परफेक्ट जलेबी बनाई तो कोई इस रेसिपी को बनने में फेल भी रहा। लेकिन इंटरनेट पर जलेबी बनाने की रेसिपी को भी खूब सर्च किया गया है।
चूँकि गर्मी का मौसम आ गया है और इसके साथ ही साथ आम भी मार्केट में आ गया। अब इन दिनों सभी लोग घर पर हैं ऐसे में आम से भी लोग कई प्रकार के डिश बनाने की रेसिपी खोज चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा जिस रेसिपी को लोगों ने सर्च किया है वो है मैंगो आइसक्रीम। घर पर बनाई मैंगो आइसक्रीम की तसवीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किये जा रहे हैं।
अब बात करते हैं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा बार सर्च किये गए रेसिपी की। ये रेसिपी है डालगोना कॉफ़ी, आपको बता दें कि, इंटरनेट पर इस रेसिपी को लोगों ने पांच हज़ार से भी ज्यादा बार सर्च किया है। इस कॉफ़ी की रेसिपी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, जिसे देखो वो इस कॉफ़ी को बनाकर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता नजर आया।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…