रेसिपी

चीज़ सूफ्ले के साथ ऐसे बनाएं हेल्दी फ्रेंच अनियन सूप, जानिए इसकी रेसिपी (French Onion Soup Recipe)

French Onion Soup Recipe: देश में अब लॉकडाउन कुछ छूटों के साथ चल रहा है, लेकिन अब भी कई ऑफिस ऐसे हैं जो फिलहाल बंद है। और लोग अपने घर से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में घर पर रहने से लोगों की दिनचर्या में, खासतौर से खान-पान में जबरदस्त बदलाव आया है। कई लोगों का तो घर में बैठे रहने से और तला- भुना खाना खाने से वजन बढ़ गया है। अगर आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो हम आपको एक हेल्दी सूप की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक है। इस सूप का नाम है फ्रेंच अनियन सूप। आप इसे चीज़ सूफ्ले के साथ भी खा सकते हैं। तो आईए जानते हैं इस फ्रेंच अनियन सूप की रेसिपी-

(French Onion Soup Recipe) सूप बनाने के लिए सामग्री:

Image Source – Pixabay
  • जैतून का तेल- 3 बड़े चम्मच
  • मक्खन – 20 ग्राम
  • कैस्टर शुगर (बारीक पिसी हुई चीनी) – आधा चम्म्च
  • प्याज़ (चकोर टुकड़ों में कटी हुई) – 1/2 kg
  • वेजिटेबल स्टॉक – 5 कप
  • मक्खन लगा हुआ टोस्ट – 4-5

अब सूफ्ले बनाने के लिए आपको चाहिएः

  • मक्खन – 20 ग्राम
  • मैदा – 1 ½ कटोरी
  • फ्रेंच राई – 1/2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च स्वादानुसार
  • एग यॉक (अंडे का पीला भाग) – 2
  • कद्दूकस किया हुआ चीज़ – 5 बड़े चम्मच
  • ब्रेड का चूरा – 1 छोटा चम्मच

इन स्टेप्स को फॉलो करके बनाएं फ्रेंच अनियन सूप

Image Source – Burgoobistro/Instagram
  1. सबसे पहले सूप तैयार करने के लिए आप एक कड़ाही लें और इसें गर्म होने के लिए रख दें। 2 मिनट बाद जब कड़ाही गर्म हो जाए तो इसमें मक्खन डाल दें।
  2. इसके बाद हल्की आंच पर प्याज़ को भून लें। जब प्याज़ सुनहरे रंग की हो जाए तो इसमें वेजीटेबल स्टॉक डालें और उबाल लगा लें।
  3. अब कड़ाही को ढक कर सूप को हल्की आंच पर पकने दें।
  4. सूप को तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा होकर चार कप जितना न रह जाए।
  5. सूप को अच्छे से पकाने के बाद इसे आंच से उतार लें और साइड रख दें।

सूफ्ले बनाने की विधि:

  1. सूफ्ले बनाने के लिए आप एक पैन को हल्का गर्म करके इसमें मक्खन डाल लें।
  2. अब इसमें मैदा डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि गैस की आंच धीमी होनी चाहिए।
  3. अब तैयार हुए पेस्ट में दूध डालें। आपको मिक्स्चर को लगातार चलाते रहना है।
  4. इस मिक्स्चर में उबाल लगा लें और एक गाढ़ी सॉस के रूप में तैयार कर लें।
  5. अब आप इसमें फ्रेंच राई, काली मिर्च, नमक डालें। अब गैस को बंद करके इसमें चीज़ मिक्स करें। अब इस सॉस को ठंडा होने के लिए साइड रख दें।
  6. अब इसमें अंडों का पीला भाग डालकर मिक्स कर लें।
  7. दूसरी कटोरी में अंडे के सफेद भाग को लें, इसमें नमक स्वादानुसार डालें और इसे चीज़ में मिक्स कर लें।
  8. अब आपने जो सूप तैयार किया था उसको बेकिंग डिश में डालें और ऊपर से मक्खन लगे हुए टोस्ट रखें। अब उनके ऊपर तैयार की गई गाढ़ी सूफ्ले सॉस डाल दें। साथ ही ग्रेटेड चीज़ और मक्खन डाल दें।
  9. अब ओवन को 230 डिग्री पर गर्म करके सूप को 20 मिनट के लिए बेक कर लें।
  10. जब सूप गोल्डन रंग का हो जाए तो इसे निकालकर अपने परिवार वालों को परोसें।

यह भी पढ़ें

नोट : आप इस सूप को किसी भी समय बना कर खा सकते हैं। ये जितना हेल्दी है उससे कई ज्यादा ये स्वादिष्ट है। चीज़ इस सूप के फ्लेवर को चार चांद लगा देती है। आप चाहें तो इस सूप में ऊपर से ब्रेड से बने क्रुटोन्स भी डाल सकते हैं।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

12 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

6 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

6 days ago