रेसिपी

लच्छेदार शाही रबड़ी बनाना है बेहद आसान, देखें रैसेपी

Rabdi Recipe In Hindi: रबड़ी खाना भला किसे नहीं पसंद होगा। खासकर उत्तर भारत में तो लोग रबड़ी बड़े ही चाव से खाते हैं। यह एक उत्तर भारतीय मिठाई है। इसे बनाना तो बेहद आसान है पर इसे बनाने में काफी समय लगता है और इसे बहुत ही सावधानी से बनाना पड़ता है। आज हम यहाँ आपको बताने जा रहे हैं लच्छेदार शाही रबड़ी बनाने की एक बेहद आसान विधि, जिसे आप कभी भी बना सकते हैं।

शाही रबड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री(Rabdi Recipe In Hindi) 

  • 1½ लीटर दूध (फुल क्रीम)
  • 2½ टेबलस्पून चीनी
  • ½ टीस्पून इलायची पाउडर (यदि पाउडर ना हो तो हरी इलायची को मिक्सी में बारीक़ पीस लें)
  • 10 बारीक़ कतरे पिस्ता
  • 10 बारीक़ कतरे बादाम
  • 7-8 केसर के धागे

शाही रबड़ी बनाने की विधि(How to Make Rabdi in Hindi)

  • शाही रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक चौड़ी और भारी तले की कढ़ाई में दूध उबलने रख दें।
  • जब दूध उबल जाए तो गैस को धीमा कर दें और दूध को धीरे-धीरे पकने दें। दूध को हर 4-5 मिनट के अंतर पर करछी से चलाते रहें वरना यह तली में लग जाएगा।
  • जब आप देखें कि दूध की ऊपरी सतह पर मलाई की एक परत बन गई है तो इसे करछी की मदद से कढ़ाई के किनारे लगा दें।
  • इसी तरह जितनी बार भी मलाई की परत बने, इसे करछी से कढ़ाई के एक तरफ लगाते जाएं।
  • दूध को तब तक पकाएं जब तक यह पहले की तुलना में 1/3 ना रह जाए।
  • अब इस पके हुए दूध में चीनी मिला दें और जब चीनी अच्छे से घुल जाए तो इसमें कतरे हुए पिस्ता, बादाम (थोड़े बादाम सजावट के लिए बचा लें), इलायची पाउडर और केसर भी मिला दें।
  • अब जो मलाई कढ़ाई के किनारे लगाई थी उसे भी खुरच कर दूध में ही मिला दें, इससे मलाई के छोटे-छोटे लच्छे बन जाते हैं जो इसके स्वाद को बढ़ाते हैं।
  • अब इस दूध को लगभग 2-4 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दे।
  • लजीज़ शाही रबड़ी तैयार है। अब इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर ऐसे ही रखा छोड़ दें (आप चाहे तो इसे गरमागरम भी खा सकते हैं पर यह ठंडी ज्यादा टेस्टी लगती है)।
  • जब रबड़ी का तापमान सामान्य हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब आप जब भी इसे खाना चाहें कटोरी में निकाल कर बचे हुए बादाम से सजाएं और परोसें।

सूचना 

  • मलाई के टुकड़े ही रबड़ी को जायकेदार बनाते हैं। इसलिए बनाते वक्त इसे बहुत ज्यादा ना चलाएं।
  • रबड़ी बनाने के लिए हमेशा भारी तले की कढ़ाई का ही प्रयोग करें। हल्के तले की कढ़ाई में यह बहुत जल्दी तले में लग जाती है और इसका जायका भी खराब हो जाता है।
  • रबड़ी को कम समय में बनाने के लिए आप कंडेंस्ड मिल्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं पर कंडेंस्ड मिल्क से यह उतनी टेस्टी नहीं बनती।
  • यदि आप कंडेंस्ड मिल्क का उपयोग कर रहें हैं तो चीनी की मात्रा कुछ कम कर दें क्योंकि कंडेंस्ड मिल्क पहले ही मीठा होता है।
Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago