देश

क्या आपको मालूम है : टीवी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल है भाजपा नेता लालजी टंडन का पोता

Lalji Tandon Grandson Tv Actor Kushal Tandon: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और मौजूदा समय में मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन का मंगलवार को निधन हो गया। पिछले कई दिनों से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन क्या आपको पता है कि लालजी टंडन के परिवार के लोग न केवल राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी टंडन परिवार का नाम चलता है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि टीवी इंडस्ट्री के टॉप कलाकारों में शामिल कुशाल टंडन दिवंगत नेता लालजी टंडन के ही पोते हैं। दरअसल कुछ दिन पहले कुशाल टंडन ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जो इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है, यह वीडियो उनके लखनऊ आने का था, जो कि लगभग सात दिन पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में वह अपने भाई-बहनों के साथ नजर आ रहे थे।

कभी नहीं किया इस बात का जिक्र (Lalji Tandon Grandson Tv Actor Kushal Tandon)

Image Source: Navbharattimes.indiatimes.com

कुशाल टंडन एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इस बात का पता बहुत ही कम लोगों को है। यही नहीं कुशाल टंडन ने भी कभी इस बात को जगजाहिर नहीं होने दिया कि उनके दादा यानी दिवंगत नेता लालजी टंडन राजनीति की दुनिया का जाना माना नाम रहे हैं। जबकि कुशाल टंडन के पिता बिल्लू टंडन पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। कुशाल की मां का नाम संध्या टंडन है। लालजी टंडन के निधन की खबर के सामने आने के बाद लोग भी हैरत में हैं कि कुशाल टंडन इतने बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

यही नहीं कुशाल अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ फोटोज शेयर किया करते हैं, लेकिन उन्होंने इस बात को कभी जाहिर नहीं किया कि लालजी टंडन उनके दादाजी हैं। आपको बता दें कि कुशाल टंडन ने मॉडलिंग के बाद टीवी की दुनिया का रुख किया था और साल 2011 में ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ शो के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

कई शो का हिस्सा रह चुके हैं कुशाल

इसके बाद उन्होंने नच बलिए, बिग बॉस, फियर फैक्टर समेत कई चर्चित शो में भाग लिया। जबकि लोकप्रिय सीरियल बेहद में वह जेनिफर विंगेट के अपोजिट कास्ट किए गए। इस शो ने कुशाल टंडन को काफी प्रसिद्धि दिलाई। इसके अलावा उनकी डिजिटल मूवी ‘अनलॉक’ भी हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने हिना खान के साथ काम किया था।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago