देश

और खतरनाक हुआ कोरोना, हिमाचल में 77% मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं (Coronavirus Patients with no Symptoms)

Coronavirus Patients: पूरी दुनिया में मौत का मातम पसार रहा कोरोना वायरस अब तक किसी के भी नियंत्रण में नहीं आ पा रहा है। दुनिया के अन्य देशों के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहा है, लेकिन हिमाचल से जो कोरोना को लेकर खबर सामने आ रही है, वह चिंता बढ़ाने वाली है।

मुख्य सचिव ने बताया (No Symptoms of Coronavirus Still Positive)

एक पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची ने शिमला के पीटरहॉफ होटल में बताया है कि प्रदेशभर में कोरोना के जितने भी मामले सामने आए हैं, उनमें से 77 फ़ीसदी मामलों में में कोरोना के लक्षण मरीजों में नहीं देखे गए। खाची ने इसे चिंता का विषय बताते हुए कहा कि केवल ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करके ही अब इस बीमारी के शिकार मरीजों को चिन्हित किया जाना मुमकिन है।

कुछ ही क्षेत्रों में रियायत (Coronavirus Patients with no Symptoms)

PTI

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कर्फ्यू जारी है और इसमें किसी भी तरह की राहत सरकार की ओर से नहीं दी जा रही है। वे लोगों से अपील करते हैं कि घरों से वे अपने कम-से-कम ही निकलें। खाची ने यह भी बताया कि कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार की पूरी तैयारी है। कंफर्म कोरोना के मामलों के लिए 802 बेड और 64 वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध है। सरकार टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है। टीएमसी, आईजीएमसी एवं सीआरआई कसौली के अतिरिक्त अगले एक से दो दिनों में पालमपुर में भी टेस्टिंग शुरू होने के आसार हैं।

सीएम खुद ले रहे फोन

amarujala

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया है कि हर तरफ से यह दबाव बना हुआ था कि बाहर फंसे हुए जो लोग घर आना चाहते हैं, उन्हें लाया जाए। इनके दुख को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वे सैकड़ों फोन रोजाना सुन रहे हैं। सीएम ने कहा कि मेरे दोनों नंबर किसी ने फेसबुक पर डाल कर लिख दिया है कि किसी को भी हिमाचल आना है तो इन नंबरों पर संपर्क करें। ऐसे में 5 मिनट के लिए भी वे नहीं बैठ पा रहे हैं। आधा घंटा भी फोन नहीं उठाने पर 70 से 90 मिस्ड कॉल आ जाते हैं। ऐसे में कंट्रोल रूम की व्यवस्था उनकी ओर से सचिवालय में की गई है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago