देश

ट्विटर पर भड़काऊ ट्वीट कर फंसी ये मशहूर विदेशी हस्ती, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

FIR Against Greta Thunberg: भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कई विदेशी हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से काफी कुछ कहा। लेकिन, इस बीच स्वीडन की एक पर्यावरण कार्यकर्ता अपनी भड़काऊ ट्वीट के कारण मुसीबत में पड़ गई हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में नए कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन(Farmers Protest) को चलते अब लगभग ढाई महीना हो चला है। इस आंदोलन को लेकर देश-विदेश की हस्तियों ने अपनी-अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की। इस बीच अक्सर कई सेलेब्स विचारों में मतभेद के चलते आपस में भिड़ते और एक-दूसरे पर कटाक्ष करते भी दिखाई दिए। इन्हीं सब के बीच स्वीडन की एक पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग(Greta Thunberg’s Tweet On Farmers Protest) ने भी एक ट्वीट किया जो उन पर भारी पड़ गया। उनका ट्वीट दिल्ली पुलिस की नजर में आया और दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए धारा – 153 A, 120 B के तहत एफआईआर(FIR Against Greta Thunberg) दर्ज कर दी।

 ग्रेटा थनबर्ग का ट्वीट-

दरअसल, ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में अपने ट्वीट(Greta Thunberg’s Tweet On Farmers Protest) में भारत की सत्तारूढ़ पार्टी पर सवाल उठाए थे। उन्होने ट्वीट में बताया था कि भारत सरकार पर किस तरह दबाव बनाया जा सकता है, जिसके लिए उन्होंने अपनी कार्य योजना से संबंधित एक दस्तावेज भी शेयर किया, जो भारत विरोधी प्रोपेगेंडा मुहिम का हिस्सा है। 

यह भी पढ़े

विदेश मंत्रालय भी इसके खिलाफ

किसानों के मसले पर विदेशी हस्तियों के हस्तक्षेप करने पर विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह देखकर दुख होता है कि कुछ संगठन और लोग अपना एजेंडा चलाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जब कि कोई भी टिप्पणी करने से पहले सभी को तथ्य और परिस्थितियों को समझ लेना चाहिए। सेलेब्रिटीज का इस प्रकार संवेदनशील कमेंट करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago