देश

दिल्ली के रेस्त्रां में पार्टी के दौरान देखने मिला सोशल डिस्टेंसिंग का ये नया रूप, पुलिस ने की गिरफ्तारी

Restaurant in Delhi Violates Social Distancing Norms: देश में अब तक लगभग 9 लाख से अधिक लोग कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से संक्रमित हैं। ऐसे में अनलॉक की प्रकिया भी चालू होने के बाद, सरकार ने काफी हद तक छूट दे दी है। इसके साथ सरकार ने ये भी कहा है कि अपनी प्रोटेक्शन के लिए आप खुद जिम्मेदार हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लेकिन दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के पुष्कर एन्कलेव के एक रेस्त्रां के लिए कोरोना महामारी का अंत हो गया है। पश्चिम विहार के पुष्कर एनक्लेव के एक रेस्त्रां में पार्टी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (Delhi Restaurant Violates Social Distancing Norms) की धज्जियां उड़ती नज़र आईं।

क्या है पूरा मामला? (Restaurant in Delhi Violates Social Distancing Norms)

Image Source – Justdial.com

दरअसल, पश्चिम विहार के प्लेग्यू (Playgue) नामक रेस्त्रा में मंगलवार रात को पार्टी चल रही थी। इस पार्टी के दौरान बिना लाइसेंस के धड़ेल्ले से शराब और बीयर सर्व की जा रही थी और लोग हुक्का भी पी रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर रेस्त्रां में छापा मारा गया। पुलिस के मुताबिक, पार्टी में 31 लोग मौजूद थे जिसमें केवल 7 लड़कियां थीं। ये सभी डांस कर रहे थे और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing Norms) के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। पार्टी में मौजूद 31 लड़के-लड़कियों समेत रेस्त्रां के मालिक और उसके भाई की गिरफ्तारी कर ली गई है।

यह भी पढ़े

पश्चिम विहार इलाके के एसएचओ केबी झा ने सूचना मिलने के बाद रेस्त्रां में छापा मारा और सभी मौजूद लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में सबको ज़मानत दे दी गई। केबी झा और उनकी टीम ने एकसाइज एक्ट के तहत अवैध रूप से शराब और बीयर बेचने पर रेस्त्रां के मालिक लविश खुराना और उसके भाई की गिरफ्तारी की है.

News Source – PTI

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago