देश

भाजपा में शामिल होते ही खुशबू सुंदर ने कहा हमें पीएम की जरूरत है, उधर फराह खान ने दिया करारा जवाब

एक्टिंग से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली तमिलनाडू की नेता खुशबू सुंदर(Khushbu Sundar) ने कांग्रेस(Congress) पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के चंद घंटे बाद ही वह तमिलनाडू से दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और उन्होंने शपथ ली। बीजेपी में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर ने कहा कि अगर राष्ट्र को आगे बढ़ना है तो हमें देश को सही दिशा में ले जाने के लिए पीएम मोदी की आवश्यकता होगी। खुशबू सुंदर(Khushbu Sundar) के इस बयान को लेकर फराह खान अली हजम नहीं कर पाईं और उन्होंने ट्वीट कर भाजपा की नई नेता बनीं खुशबू को करारा जवाब दिया है। फराह का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कितने जल्दी बदलते हैं लोग

फराह खान ने खुशबू सुंदर के बयान पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “किसी तरह यह ट्वीट गलत लग रहा है, क्योंकि यह कहने वाले व्यक्ति ने ही कुछ दिनों पहले उस पार्टी की मुखर रूप से आलोचना की थी. क्या लोग इतनी जल्दी बदल जाते हैं?” फराह खान का यह ट्वीट पर सोशल मीडिया पर गजब वायरल हो गया है जिसपर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे। खुशबू सुंदर ने अपना इस्तीफा देने के बाद कहा कि वो ऐसा पार्टी के कुछ नेताओं के ‘अपनी बात थोपने’ और ‘दबाव डालने’ के विरोध में कर रही हैं। बीजेपी जॉइन करने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हकीकत से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं।

यह भी पढ़े

आपको बता दें कि कांग्रेस ने भी खुशबू सुंदर को पार्टी के प्रवक्ता पद से बर्खास्त कर दिया था। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने कहा कि उनके फैसले से पार्टी को कोई अफसोस और नुकसान नहीं हैष. 50 साल की लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री सुंदर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago