देश

एचडीएफसी बैंक का ग्राहकों को सौगात, लॉकडाउन के दौरान दे रही है ये सुविधाएं !

Covid-19 Lockdown: प्राइवेट सेक्टर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक में ग्राहकों को आमतौर पर सबसे ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से इन दिनों बैंकों का समय भी घटाकर आम दिनों से कम कर दिया गया है। ऐसे में ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों को होने वाली इन परेशानियों को देखते हुए अब HDFC बैंक ने अपने कस्टमर्स को कुछ ख़ास सुविधाएं देने का एलान किया है। आइये आपको बताते हैं एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को कौन सी सुविधाएं देने का एलान किया है।

Covid-19 Lockdown – एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को मिलेगी ब्याज दर में इतनी छूट

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि, एचडीएफसी बैंक ने लॉकडाउन की वजह से ग्राहकों को राहत देते हुए ब्याज दर को 0.20 प्रतिशत घटाने का एलान किया है। इसके साथ ही बैंक द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की बात करें तो अब एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स को लॉकडाउन के दौरान एटीएम जाकर पैसे नहीं निकलने होंगें। जानकारी हो कि, ये सुविधा अब उन्हें घर के बाहर ही मिल जाएगी। जहाँ तक लोन या ब्याज दर सस्ता होने की बात है तो बता दें कि,बैंक द्वारा तय किए गए नए दरों के अनुसार अब एक दिन के एमसीएलआर 7.60 प्रतिशत होगी जबकि एक साल के लिए ब्याज दर 7.95 होगी। इसके साथ ही साथ तीन साल के ब्याज पर एमसीएलआर केवल 8.15 प्रतिशत ही होगा। एचडीएफसी बैंक द्वारा ये सभी बदलाव 7 अप्रैल से ही प्रभावी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े

एटीएम जाने से किस प्रकार से बच सकते हैं ग्राहक

एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को लॉकडाउन का सौगात देते हुए अब मोबाइल एटीएम मशीन शुरू करने की सुविधा भी दे रहे हैं। बता दें कि, मोबाइल एटीएम मशीन के प्रयोग से अब आपको किसी भी एटीएम जाकर पैसे नहीं निकालने होंगें बल्कि आप अपने घर के बाहर भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये मोबाइल एटीएम वैन में बनाए जाएंगे और हर शहर के नगरपालिका से विचार विमर्श के बाद कुछ ख़ास इलाकों में मोबाइल एटीएम की सेवाएं दी जाएंगी। इन मोबाइल एटीएम को विशेष स्थानों पर एक नियत समय के लिए रखा जाएग। संभव है कि, एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को ये सुविधा सुबह दस से शाम पांच बजे तक मिल पाएगी। बहरहाल इस संबंध में हम यही कह सकते हैं कि, एचडीएफसी बैंक द्वारा उठाया गया ये कदम वाकई में सराहनीय है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago