देश

75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के आन और बान शानदार तिरंगे की जानदार कहानी

Independence Day 2021: दुनिया के हर आजाद राष्ट्र का अपना झंडा होता है। यह एक स्वतंत्र देश का प्रतीक है। 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजों से भारत की आजादी(Independence Day) से कुछ दिन पहले 22 जुलाई 1947 को हुई संविधान सभा की बैठक के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपने वर्तमान स्वरूप में अपनाया गया था। आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 से 26 जनवरी 1950 के बीच तिरंगे को ही भारत के राष्ट्रीय ध्वज की मान्यता दी गई और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद से तिरंगे को भारत गणराज्य के राष्ट्रीय ध्वज की पहचान मिली। भारत में तिरंगा शब्द भारतीय राष्ट्रीय ध्वज(National Flag) को संदर्भित करता है।

Image Source – Flickr

भारत का राष्ट्रीय ध्वज में सबसे पहले केसरी, मध्य में सफेद और बराबर अनुपात में सबसे नीचे गहरे हरे रंग का है। ध्वज की लंबाई तक की चौड़ाई का अनुपात दो से तीन है। सफेद बैंड के केंद्र में एक गहरे नीले रंग का चक्र है, जो उसका प्रतिनिधित्व करता है। चक्र का डिजाइन उस पहिए का है जो अशोक की सारनाथ लॉयन कैपिटल के अबेकस पर दिखाई देता है। इसका व्यास सफेद बैंड की चौड़ाई के अनुमानित है और इसमें 24 स्पोक्स हैं।

Image Source – wallpaperflare.com

भारत के राष्ट्रीय ध्वज(National Flag) तिरंगे का इतिहास उतना ही रोमांचक है जितना भारत की आजादी की लड़ाई से जुड़ा ये किस्सा है। दरअसल हमारे तिरंगे से जुड़ी कहानियों में से एक फ्रांसीसी क्रांति से भी जुड़ा माना जाता है, उस वक्त फ्रांस का झंडा भी तिरंगा हुआ करता था। 1831 में हुई फ्रांसीसी क्रांति ने नेशनल्जिम को जन्म दिया। फ्रांस में हुई इस घटना के बाद भारत में भी 1857 में क्रांति की आग भड़की थी। 20 वीं शताब्दी में हुए स्वदेशी आंदोलन के वक्त भी एक झंडे की जरूरत महसूस की गई। इसके बाद 7 अगस्त 1906 को बंग आंदोलन में पहली बार तिरंगा फहराया गया, हालांकि ये आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज नहीं था।

यह भी पढ़े

साल 1931 में खिलाफत आंदोलन के वक्त तीन रंग का झंडा अस्तित्व में आया, जो आगे चलकर कांग्रेस का झंडा बना और फिर इसे ही कुछ बदलावों के साथ राष्ट्रीय ध्वज मान लिया गया। खिलाफत अंदोलन के वक्त झंडा स्वराज इंडिया का था। आजादी(Independence Day) के बाद तिरंगा झंडा फहराने की इजाजत सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही थी। लेकिन साल 2002 में एक याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे बाकी दिनों में भी फहराने की मंजूरी दे दी।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

17 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago