देश

लॉकडाउन का तीसरा चरण दिल्ली वासियों के लिए कई मायनों में है अहम !

Lockdown 3.0: आज चार मई से एक बार फिर से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। मोदी सरकार ने पूरे देश में और दो हफ़्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। देश में इस समय कोरोना पीड़ितों की संख्या 40 हज़ार के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में सरकार के पास भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं बचा था। हालाँकि लॉकडाउन के इस तीसरे फेज में कई जगहों पर लोगों को बहुत सी चीजों की छूट भी दी जा रही है। आइये आपको बताते हैं लॉकडाउन के इस तीसरे चरण में दिल्ली वासियों को किन चीजों में मिल रही छूट और किन चीजों पर है पाबंदी।

अरविंद केजरीवाल ने बताई जनता की परेशानी

Economic Times

बता दें कि, आज लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने के साथ ही केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वासियों को भी कुछ चीजों में छूट दी है। गौरतलब है कि, दिल्ली में कोरोना पीड़ितों की संख्या काफी ज्यादा है और इसलिए राजधानी को पूरी तरह से रेड जोन में रखा गया है। लेकिन इसके वाबजूद भी बीते रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों को कुछ चीजों में रियायत देने की बात कही है। बीते रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता की शिकायतों का बखान करते हुए कहा कि, लॉकडाउन की वजह से लोगों को बहुत से मामले में दिक्कतों का सामना करना पड़ है। एक तरफ जहाँ लोगों की नौकरी जा रही है वहीं दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था भी पूरी तरह से चड़मड़ा गई है जिसका असर सरकारी ख़ज़ानों पर भी पड़ रहा है। सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों की सैलरी देने तक के पैसे नहीं है। इन चीजों को देखते हुए ही राज्य सरकार ने दिल्ली वासियों को कुछ मामलों में छूट दिया है।

रेड जोन में होने के वाबजूद भी दिल्ली वासियों को मिली ये छूट (Lockdown Extension Heres Whats Allowed in Delhi)

आपको बता दें कि, दिल्ली के रेड जोन में होने के वाबजूद भी दिल्ली वासियों को लॉकडाउन के तीसरे चरण में छूट दी गई है। हालाँकि जहाँ कुछ चीजों में छूट मिली है वहीं कुछ चीजों पर अभी भी पाबंदी है। सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली को मिलने वाले विशेष छूटों के बारे में।

  • 4 मई से दिल्ली के तमाम सरकारी दफ्तरों को खोलने की इजाज़त दे दी गई है। वैसे दफ्तर जो जरूरी सेवाएं देते हैं वहां सभी कर्मचारियों को काम पर आने की अनुमति मिल गई है।
  • इसके साथ ही गैर जरूरी सरकारी संस्थानों में केवल 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही काम शुरू करने की अनुमति मिली है।
  • दिल्ली के प्राइवेट कंपनियों में भी 33 फीसदी कर्मचारियों के साथ ऑफिस खोलने की अनुमति मिल गई है।
  • वाहनों में आगे एक ड्राइवर के साथ पीछे दो लोगों को बैठने की अनुमति दी गयी।
  • जरूरी सामानों की बिक्री करने वाली कंपनियों को भी मिली काम शुरू करने की अनुमति।
  • दिल्ली में इ-कॉमर्स कंपनियों को भी सेवाएं शुरू करने की मिली अनुमति।
  • वो लोग जो सेल्फ एम्प्लॉयड हैं लॉकडाउन के तीसरे चरण में अपना काम शुरू कर सकते हैं।
  • शादियों में 20 गेस्ट की संख्या को बढ़ाकर 50 कर दिया गया है।

दिल्ली वासियों को लॉकडाउन के तीसरे चरण में अभी भी जिन चीजों की छूट नहीं मिली है विशेष रूप से हैं (Lockdown Extension Heres Whats not Allowed in Delhi)

  • स्कूल, कॉलेज, जिम और मॉल आदि बंद रहेंगे।
  • सभी को सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करना होगा।
  • किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अभी नहीं किया जा सकता है।
  • केवल जरूरी सामानों दुकानों को खोलने की इजाज़त, कनॉट प्लस पूरी तरह से रहेगा बंद।
  • होटल, रेस्टुरेंट और बार आदि को भी फिलहाल बंद रखने के आदेश।
  • सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
  • सैलून और ब्यूटी पार्लर भी फिलहाल बंद रहेंगे।
  • सुबह सात से शाम के साथ बजे तक ही लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं।
Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago