देश

अमिताभ के स्टाइल में आई मुंबई पुलिस, यूं दिया हाथ धोने का संदेश

Mumbai Police Create Awareness: मुंबई पुलिस अनोखे तरीकों वाले अपने पोस्ट के लिए जानी जाती है। मुंबई पुलिस के पोस्ट मजेदार तो होते ही हैं, मगर साथ में ये जागरूकता संदेश भी देने वाले होते हैं। कोरोना वायरस को लेकर भी अपने पोस्ट के माध्यम से मुंबई पुलिस लोगों को सचेत करती रही है।

चर्चा बटोर रहा मुंबई पुलिस का पोस्ट

एक बार फिर से मुंबई पुलिस अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा बटोर रही है। साल 1990 में अमिताभ बच्चन की ‘अग्निपथ’ फिल्म आई थी, जिसके ही एक दृश्य को मुंबई पुलिस(Mumbai Police) ने शेयर किया है और महामारी के वक्त हाथ धोने का महत्व बताया है। अभिनेत्रियां नीलम कोठारी और रोहिणी हट्टनगड़ी भी इस दृश्य में बिग बी के साथ दिख रही हैं।

हाथ धोने के बारे में कर रहे बात

तीनों कलाकारों को इसमें खाने के वक्त हाथ धोने के बारे में बात करते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो के साथ मुंबई पुलिस(Mumbai Police Create Awareness) ने यह कैप्शन भी दिया है कि आपने क्या कभी यह जानने का प्रयास किया है कि मां आपकी क्या चाहती हैं? साथ में मुंबई पुलिस ने #PathToSafety, #MaKiSuno, #MomsAlwaysRight और #TakingOnCorona जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

यह संदेश दे रहा वीडियो

रोहिणी हट्टनगड़ी फिल्म में अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की मां की भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन जैसे ही खाना शुरू करने वाले होते हैं, उनकी मां उन्हें डांट लगाती हैं और पहले हाथ धोने के लिए कहती हैं। इस तरह से एक खास संदेश यह वीडियो खत्म होता है कि अपने हाथों को साफ कर लें और कोरोना को दूर भगाएं।

यह भी पढ़े

खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

मुंबई पुलिस का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है और अब तक 36 हजार से अधिक बार लोग इसे देख चुके हैं। इतना ही नहीं, इसके लाइक्स भी 6 हजार 500 को पार कर गए हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago