देश

बैंक नोटों से नहीं फैल सकता कोरोना वायरस, जानिए क्यों? (Bank Currency Coronavirus)

Bank Currency Coronavirus: भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के प्रयास में मंगलवार को प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। देश में 21 दिन का लॉकडाउन शुरू हो चुका है। सभी लोग कोरोना के फैलने को लेकर डरे हुए हैं। लोगों के मन में इस संक्रमण के फैलने को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। जैसे क्या ये वायरस छूने से फैलता है? क्या कोरोना न्यूज़पेपर से फैल सकता है? और ऐसे ही एक सवाल जिसका जवाब मिलना बेहद ज़रूरी है कि क्या कोरोना बैंक नोट से फैल सकता है? आईए जानते हैं-

पैसा हर किसी की ज़िदगी में काफी अहम भूमिका निभाता है। इसी के ज़रिए हमारा घर चलता है, हम शिक्षा प्राप्त करते हैैं, इलाज करवाते हैं, सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं व देश की आर्थिक स्थिती भी पैसे पर निर्भर करती है। ज़रा सोचिए, महामारी बन चुका कोरोना वायरस अगर बैंक नोट्स के ज़रिए फैलता तो क्या होता? घबराइए नहीं, कोरोना वायरस बैंक नोट के ज़रिए नहीं फैलता है।

यह भी पढ़े

नोटों के प्रबंधन से जुड़ी नियामक संस्था करंसी साइकिल असोसिएन (CCA) ने मंगलवार को यह बात साफ की है कि बैंक नोटों से कोररोना वायरस का खतरा नहींं है। CCA के जारी बयान में कहा गया है कि बैंकिंग इंडस्ट्री की कुछ अडवाइज़री में कहा गया है कि बैंकों के नोट के जरिए कोरोना फैलने की आशंका है। लेकिए सीसीए ने विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) के मानकों के हिसाब से यह दावा किया है कि बैंक नोट द्वारा कोरोना का संक्रमण नहीं फैलता है।

सीसीए ने यह भी कहा है कि कैश अधिकारियों को नोटों के लेन-देन और एटीएम में इसके मेनेजमेंट के दौरान सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं कैश लोडर्स को एटीएम में कैश लोड करने के बाद कीपेड और मशीन को सैनिटाइज़ करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसका पालन करने से कोरोना वायरस का खतरा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को खांसी या जुकाम होता है तो वह व्यक्ति खरीदारी के वक्त हाथों में दस्ताने पहने ताकी संक्रमण का खतरा कम हो सके।

लेकिन पुराने नोटों के लिए बरतनी पड़ेगी सावधानी (Bank Currency Coronavirus)

पुराने नोटों के उपयोग को लेकर WHO ने कहा है कि अगर आप संक्रमित कैश के संपर्क में आते हैं तो उसके लेन-देन के बाद तुरंत अपने हाथ अचेछी तरह धोकर सैनिटाइज़ करें। इससे संक्रमण का खतरा टाला जा सकता है। WHO ने कोरोना वायरस से संक्रमित देशों को कहा था कि जो लोग पुराने नोटों की लेन-देन खरीददारी के लिए कर रहे हैैं वे नोट या सिक्के छूने के बाद अपने चेहरे, आंख, नाक, मुंह पर बिना हाथ धोए न लगाएं। लिहाजा नोटों का इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथ ज़रूर साफ कीजिए ताकि वायरस से संक्रमित होने का खतरा टाला जा सके।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago