Delhi Temperature Increase: इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली सहित आस पास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में आज शनिवार को मई महीने का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज 44 से 45 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड की गई है। जहाँ एक तरफ देश के अन्य राज्यों में अम्फान तूफ़ान की वजह से भीषण बारिश और तूफ़ान की स्थिति उत्पन्न हुई, वहीं दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी से देशवासियों को कोई राहत नहीं मिली। यहाँ हम आपको विशेष रूप से आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम के हाल के बारे में बताने जा रहे हैं।
तेज ताप और उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अभी कुछ दिनों तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आज मौसम विभाग ने दिल्ली का तापमान 44 डिग्री मापने के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आपको बता दें कि, इस बारे में मौसम विभाग ने विशेष जानकारी देते हुए कहा है कि, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो इस बढ़ती गर्मी से छुटकारा जून के आखिरी हफ्ते में ही मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी तापमान में इजाफ़ा होगा, विशेष रूप से उन राज्यों में जो राज्य अम्फान तूफ़ान से प्रभावित हुए हैं।
मौसम विभाग के विज्ञान केंद्र के चीफ़ कुलदीप श्रीवास्तव ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि, शनिवार को दिल्ली में विशेष रूप से पालम और लोदी गार्डन इलाके में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसलिए आज का दिन मई महीने का सबसे गर्म दिन हो सकता है।
यह भी पढ़े:
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली में बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही साथ मौसम विभाग ने ये भी घोषणा की है कि, आने वाले दिनों में भी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि, आज शनिवार की सुबह भी लोदी गार्डन इलाके में पार्क में टहल रहे लोग पसीने से तरबतर थे। इससे गर्मी का बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों अहमदाबाद और राजस्थान में भी प्रचंड गर्मी के साथ लू चलने की आशंका जताई जा रही है।
लॉकडाउन को इस हिसाब से भी अच्छा माना जा रहा है क्योंकि, घरों में रहते हुए लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं होगा। बात करें राजस्थान की तो आने वाले 24 घंटों में वहाँ तापमान में वृद्धि के साथ ही लू चलने की आशंका भी जताई गयी है। गर्म हवा और शुष्क मौसम तापमान को बढ़ाने के साथ ही बारिश की संभावना को भी कम कर सकती है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…