देश

यूपी के इन 19 जिलों में हैं रेड जोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Uttar Pradesh District Wise Zone list Coronavirus: केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए संपूर्ण देश में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लॉकडाउन का दूसरा चरण भी अब समाप्त होने वाला है। ऐसे में लॉकडाउन खोलने के लिए कई तरह के दांव पेंच लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्रों को अलग अलग कैटेगरी में डिवाइड किया जा रहा है, ताकि उस आधार पर ही लॉकडाउन को लेकर फैसला हो सके।

कोरोना वायरस को लेकर इलाकों को रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में बांटा गया है। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदन की तरफ से जारी एक लेटर के मुताबिक, अब 28 दिन की बजाय 21 दिन तक कोरोना वायरस का नया केस नहीं आने पर जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में कर दिया जाएगा और ग्रीन जोन इलाकों में सरकार कुछ छूट देने का भी प्लान बना रही है। तो चलिए जानते हैं कि यूपी के कौन कौन से जिले रेड जोन और ग्रीन जोन में हैं?

Business Today

यूपी: रेड जोन के जिले (Uttar Pradesh Red Zone List)

अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद ,फिरोजाबाद और गौतमबुद्धनगर।

यूपी: ऑरेंज जोन के जिले (Uttar Pradesh Orange Zone List)

मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई, कौशांबी, गाजियाबाद, हापुड़, बदायूं, बागपत, बस्ती ,शामली, औरैया, सीतापुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा और जौनपुर। 

यूपी: ग्रीन जोन के जिले (Uttar Pradesh Green Zone List)

कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र, अमेठी, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद ,फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर ,बलिया और चंदौली।

3 मई के बाद खुलेगा लॉकडाउन? (Will Lockdown Extend After 3 May)

लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई तक है। ऐसे में हर किसी के मन में बस यही सवाल है कि क्या अब लॉकडाउन खुलेगा या फिर केंद्र सरकार की तरफ से इसकी समय सीमा को फिर से बढ़ाया जा सकता है? दरअसल, सबकी निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हुई हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार चरण दर चरण लॉकडाउन खोलने का प्रयास कर सकती है, ताकि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। इसके विपरीत भारत सरकार को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने पर भी विचार करना पड़ेगा और इन सबके आधार पर ही 3 मई के बाद क्या होगा, इस पर फैसला लिया जाएगा।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago