Image Source - zeenews.india.com
Uttarakhand Monsoon Heavy Rain: उत्तर भारत में मानसून का कहर जारी है, इस क्रम में आए दिन कई राज्यों में बिजली गिरने या फिर बाढ़ की खबरें सामने आती रहती हैं। इस क्रम में अब बारिश का कहर उत्तराखंड में देखने को मिला है। दरअसल यहां पर हरिद्वार की मशहूर हर की पौड़ी पर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी है। इस आकाशीय बिजली के गिरने से यहां भारी नुकसान की बात सामने आई है।
दरअसल मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। वहीं इस अलर्ट के कुछ देर बाद ही यहां सोमवार रात आकाशीय बिजली गिरी है, जिसकी वजह से हर की पौड़ी पर 80 फीट की दीवार ताश के पत्ते की तरह ढह गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा यहां पर ब्रह्मकुंड के पास हुआ है। यह हादसा उस दौरान हुआ, जब यहां लोगों की भीड़ नहीं थी। ऐसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
इस हादसे की जानकारी लगते ही अखाड़ा परिषद के श्रीमहंत नरेंद्र गिरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्होंने हालात का जायजा लिया है। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मदद के लिए पहुंच गया है और घटनास्थल से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि आम तौर पर हर की पौड़ी पर भक्तों की भारी भीड़ जमा रहती है लेकिन कोरोना महामारी के चलते यहां काफी कम संख्या में ही लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिस समय ये हादसा हुआ, उस दौरान यहां लोग मौजूद नहीं थे।
यह भी पढ़े
वहीं दूसरी ओर सावन के पवित्र महीने में भी हर साल जिस तरह से भारी संख्या में यहां कावड़िए पहुंचते थे, वह इस बार कोरोना संकट के चलते यहां से नदारद हैं। आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब मानसून के दौरान आकाशीय बिजली ने अपना कहर दिखाया हो, इससे पहले उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में आकाशीय बिजली के कारण कई लोग मारे जा चुके हैं, जबकि पशुओं को भी इससे काफी नुकसान पहुंचा है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…