देश

विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी ने की अपील, कहा- ‘बरसात का पानी बचाएं’

World Environment Day: 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन हर कोई पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेता है। जी हां, इस दिन पर्यावरण के प्रति लोगों के बीच जागरुकता फैलाई जाती है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने पर्यावरण को लेकर देशवासियों से एक खास अपील की है, जिसके बाद उनका मैसेज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।

पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सन 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसके बाद से ही इसकी शुरुआत हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था। खैर, यहां हम इतिहास के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि पीएम मोदी ने इसको लेकर क्या संदेश दिया है, इसकी चर्चा कर रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर PM मोदी ने दिया खास संदेश (World Environment Day PM Narendra Modi Tweet)

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए देशवासियों को एक खास संदेश दिया, जिसमें उन्होंने लोगों को जागरुक भी किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस साल की थीम जैव-विविधता है, जो आज के हालात में खासतौर से प्रासंगिक है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही लॉकडाउन के कारण बीते कुछ हफ्तों में जीवन की गति जरूर कुछ धीमी पड़ी, लेकिन इसने हमें हमारे आसपास प्रकृति की जैव-विविधता पर आत्मनिरीक्षण का एक अवसर भी दिया, जिससे हमने इसे और भी करीब से समझा।

बरसात का पानी बचाएं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस साल हमें बरसात के पानी को बचाना चाहिए, ताकि हम सूखे जैसी आपदा से बच सके। याद दिला दें कि लॉकडाउन की वजह से प्रकृति की खूबसूरती एक बार फिर से हम सभी ने महसूस किया, क्योंकि बाहर का वातावरण काफी ज्यादा खूबसूरत हो गया है।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago