देश

टिड्डियों के झुंड से निपटने के लिए तैयार हुई योगी सरकार, दिया ये बड़ा आदेश

Yogi Government: कोरोना वायरस के बीच टिड्डियों का प्रकोप भी देश के विभिन्न कोनो में आ पहुंचा है। जी हां, इसका भयंकर प्रकोप राजस्थान, उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से तमाम राज्य सरकारों को अलर्ट किया गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टिड्डियों के दल से निपटने के लिए किसानों और लोगों को एक खास सलाह दे डाली है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में आपके लिए क्या खास है?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टिड्डियों के दल पर नियंत्रण करने के लिए सीमावर्ती जनपदों में अधिकारियों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने झांसी, ललितपुर, आगरा, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हमीरपुर, महोबा, बांदा और जालौन जैसे इलाकों में अलर्ट जारी किया है। इसके लिए उन्होंने एक सुझाव भी दिया है, जिससे टिड्डियों के दल पर काबू पाया जा सकता है।

Yogi Government – शोर मचाने की दी सलाह

Image Source: PTI

खबरों की माने तो योगी आदित्यनाथ ने टिड्डियों के दल के आतंक से निपटने के लिए एक साथ इकट्ठा होकर ढोल, नगाड़े, टीन के डब्बे, थालियां बजाते हुए शोर मचाने की एडवाइजरी जारी की है, ताकि किसी भी तरह का नुकसान न हो। दरअसल, टिड्डियों के दल को शोर बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, ऐसे में यदि शोर होगा, तो वह भाग जाएंगे।

उचित कार्रवाई करने का आदेश

Image Source: AFP

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने समीक्षा कर संबंधित जिलों के डीएम एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को इस मामले में उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं, सभी जिले के डीएम को कोषागार नियम-27 के तहत संसाधनों की व्यवस्था के लिए धनराशि व्यय करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस आपदा पर काबू पाया जा सके।

यह भी पढ़े:

पंजाब और हरियाणा में भी अलर्ट जारी -Yogi Government

Image Source: Ythisnews

टिड्डियों के प्रकोप को देखते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अब पंजाब और हरियाणा भी शामिल हो चुका है। इतना ही नहीं, राजधानी दिल्ली में भी अलर्ट जारी किया गया। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार और कृषि विभाग इस आपदा को रोकने में कितनी सफल हो पाती हैं। अनुमान की माने तो टिड्डियों के दल की वजह से भारी मात्रा में फसलें बर्बाद हो सकती हैं।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago