विदेश

अमेरिका में भयानक आग के लपटों के बाद आम लोगों के लिए जारी की गई चेतावनी!

हालिया मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के जंगलों में भयानक आग लगी है। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार इस आग की वजह से इन जंगलों से निकलती आग की लपटें या आग का बवंडर(Fire Tornado) नजर आ रहा है। इस नज़ारे को बेहद दुर्लभ माना जाता है। हालाँकि यह पहली बार है जब इस आग की वजह से अमेरिकी सरकार को आम लोगों के लिए चेतावनी जारी करनी पड़ी है। आइये जानते हैं इस आग के बवंडर के बारे में और यह किस तरह से नुक़सानदेह हो सकता है।

अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस ने जारी की चेतावनी

Image Source – Flickr@oregondepartmentofforestry

सबसे पहले आपको बता दें कि, अमेरिका में घटित यह घटना असल में कैलिफ़ोर्निया के लॉयल्टन क्षेत्र की है। इस आग की वजह से यह पहली बार है जब अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस द्वारा चेतावनी जारी की गई है। जानकारी हो कि, इस आग के बवंडर(Fire Tornado) को असल में फायर टॉरनेडो(Fire Tornado) कहा जाता है। आम बोलचाल में इसे लोग फायरनैडो भी कहते हैं। अब आप सोच रहे होंगें कि, आखिर ये आग का बवंडर बनता कैसे है। असल में चक्रवाती हवा जब आग की गर्मी और धुएं को अपनी तरफ खींचती हैं तब इसका निर्माण होता है। इस आग के बवंडर को देखकर ऐसा लगता है मानो जमीन से आग की गोल घूमती लहर आसमान की तरफ जा रही हो। इस नज़ारे को देखना बेहद रोचक दुर्लभ होता है और ये काफी कम देखने को मिलते हैं। इन दिनों अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में लगी आग भी कुछ ऐसी ही है।

अग्निशमन दल के लिए भी इस आग से निपटना मुश्किल है

Image Source – Howstuffworks.com

इस भयानक आग के बवंडर के बारे में अमेरिकी मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, फायरनैडो काफी गंभीर मौसम में देखने को मिलते हैं। ये आग का भयानक गोला होता है और इसके सामने आने वाली हर चीज जलकर राख हो सकती है। इसलिए इस आग से निपटना अग्नि शमन दल के वश की बात भी नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगे इन फायरनैडो के लिए मौसम उपयुक्त होता है तो ये आग ली लपटें आसमान में 25 हज़ार फ़ीट से ऊपर भी जा सकती है। हालाँकि इस दौरान हवा की रफ़्तार 177 किलोमीटर की रफ़्तार से लेकर 270 किलोमीटर तक होनी चाहिए। ग़ौरतलब है कि, कैलिफ़ोर्निया में इससे पहले ये फायरनैडो साल 2018 में देखे गए थे। इस साल इन जंगलों में लगी आग की वजह से अब तक बीस हज़ार एकड़ जंगल जलकर राख हो चुके हैं। इन समय वहां का मौसम ऐसा है जिससे फायरनैडो के उत्पन्न होने में मदद मिल रही है।

यह भी पढ़े

इस फायरनैडो को फायर स्वर्ल और फायर ट्विस्टर(Fire Twister) भी कहा जाता है। इस आग के लपटों का तापमान 1090 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अमेरिका में सबसे पहले साल 1871 में पहला फायरनैडो देखा गया था। इस तरह के आग की घटना अमेरिका के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और जापान में भी देखने को मिलता है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago