विदेश

कोरोना से नया खतरा, अब शरीर के अंदर खून जमाकर ले रहा मरीजों की जान

Coronavirus Patients: पूरी दुनिया में तबाही मचा चुके कोरोना वायरस ने अमेरिका में रहस्यमई तरीके से अब एक नए प्रकार से मरीजों की जान लेनी शुरू कर दी है। यह शरीर के अंदर खून को जमाकर मरीजों की जान ले रहा है। एक या दो जगह से नहीं, बल्कि कई जगहों से ऐसी खबर सामने आई है। अमेरिका के अटलांटा प्रांत के एमोरी यूनिवर्सिटी हेल्थ सिस्टम के अंतर्गत ऐसे 10 हॉस्पिटल हैं, जहां कोरोना मरीजों के शरीर में खून जमने के कारण उनकी जान जाने का खुलासा हुआ है।

नहीं समझ पा रहे डॉक्टर

सबसे बड़ी बात यह है कि डॉक्टर भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि ऐसा आखिर हो कैसे रहा है। इस बारे में एक रिपोर्ट द वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित की गई है। इसमें अटलांटा के इन 10 अस्पतालों के आईसीयू के प्रमुख डॉ क्रेग कूपरस्मिथ के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने जब इसके बारे में और पता किया तो दुनियाभर के अन्य कई हिस्सों में भी इसी तरह की चीज देखने को मिली है। चिंता की बात यह है कि लगातार यह फैलता ही जा रहा है।

तेजी से बढ़ रहा संकट

डॉ कूपरस्मिथ के अनुसार जहां किसी अस्पताल में खून जमने के कारण 20 फीसदी मरीजों की मौत हुई है तो कई जगहों पर इसके कारण 30 से 40 प्रतिशत मरीजों की भी जान चली गई है। तेजी से यह संकट बढ़ता ही जा रहा है। इसे रोकने का कोई तरीका भी हमारे पास मौजूद नहीं है। तरीका भी तभी पता चल सकता है, जबकि इसका कारण पता चल पाए।

reuters

बदल गया है स्वरूप

करीब एक माह पहले अमेरिका के डॉक्टरों को यह मालूम था कि किस बीमारी से उनकी लड़ाई है। ऐसे में वे इससे लड़ने के लिए आत्मविश्वास से लबरेज थे। उस वक्त कोरोना वायरस किसी शरीर में फेफड़े, किडनी, लिवर, दिल, दिमाग और आंतों पर ही सबसे अधिक बुरा प्रभाव डाल रहा था, मगर अब इसने खून को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

इसका नहीं इलाज

मेडिकल साइंस में दरअसल खून के जमाने का कोई इलाज मौजूद नहीं है। बस थिनर देकर इसे पतला किया जाता है। दिक्कत यह है कि कोरोना मरीजों के शरीर में थिनर भी ठीक से काम नहीं करता।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago