विदेश

लॉकडाउन के चलते इस देश के लोग सोना बेचने को मजबूर

Lockdown Thailand: कोरोना वायरस की वजह से पूरे विश्व में लॉकडाउन है। सभी कारोबार, फैक्ट्रियां, दफ्तर, यातायात सब बंद पड़ा है। ऐसे में कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी काफी असर पड़ रहा है। कई देशों में खाने-पीने की समस्या और कैश की किल्लत हो रही है। कई देशों में ये नौबत तक आ गई है कि लोग अपना कीमती सामान बेचने को मजबूर हो गए हैं। जी हां थाईलैंड में लोगों के पास कैश नहीं है जिस वजह से मजबूरी में अपनी कीमती जमा पूंजी यानी सोना बेच रहे हैं।

Lockdown Thailand – सोना बेचने की नौबत

Guardian.ng

कोरोना वायरस का प्रभाव देशों की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ लोगों की निजी ज़िंदगी पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। दरअसल, थाईलैंड में लोग कैश की किल्लत से निपटने के लिए सोना बेच रहे हैं। वहां सोने के आभूषण बेचने वालों की लंबी लाइनें लगी हैं। नकदी की कमी से निपटने के लिए थाईलैंड के लोग सोना बेच रहे हैं। वहां सोने के इस समय अच्छे खासे दाम मिल रहे हैं। अमेरिका के नेतृत्व में ग्लोबल लेवल पर इकोनॉमी को फिर से मजबूत करने के लिए सोने का भाव 1,731.25 डॉलर प्रति औंस के सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े इस देश में लगाए गए चावल के एटीएम, लॉक डाउन में नहीं होगी खाने की कमी…

पहले भी हो चुका है ऐसा

थाईलैैंड के लोग अच्छे मौके पर निवेश करने के लिए सोना खरीदते हैं। हालिया आर्थिक कठिनाई के चलते लोग इस समय सोना बेचकर प्रोफिट कमाना चाहते हैं। पहले भी देखा गया है कि थाईलैंड के लोग सोने के गहने खरीदकर रख लेते हैं और जब सोने की कीमतों में इजाफा होता है या आर्थिक मंदी का दौर होता है तो वे इसकी बिक्री कर देते हैं।

कीमतों में 20 फीसदी इजाफा

थाईलैंड के बैंकॉक में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में वहां सैकड़ों की संख्या में लोग सोना बेचने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगा रहे हैं। लोग 20 प्रतिशत की तेज़ी का लाभ उठाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago