Pant Suits Design For Women: बॉलीवुड को फैशन का स्रोत माना जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो पहन लेती हैं, उसके बाद तो उसका एक ट्रेंड ही सेट हो जाता है। कई बार बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो ड्रेस पहनती हैं, उन्हें उनके फैंस हाथों-हाथ ले लेते हैं और इसके बाद ऐसे ड्रेस पहनने का एक ट्रेंड ही देखने को मिलने लगता है। इन्हीं में से एक ट्रेंड है पैंट-सूट का। कई बार बॉलीवुड अभिनेत्रियों को एक से बढ़कर एक पैंट-सूट पहने हुए देखा गया है। इसके बाद लड़कियों ने उनके इस लुक को कॉपी करना शुरू कर दिया। यहां हम आपको उनके कुछ ऐसे ही पेंट-सूट लुक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपना सकती हैं।
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। टीनएजर गर्ल्स के बीच उनकी लोकप्रियता देखते ही बनती है। बेहद खूबसूरत श्रद्धा कपूर को इसलिए भी उनके फैंस काफी पसंद करते हैं, क्योंकि एक तो वे स्किनी हैं और हमेशा अपने शरीर के मुताबिक ही वे ड्रेस पहनती हैं। जो ड्रेस उनकी फिगर पर पूरी तरह से एकदम सेट हो जाता है, केवल वैसे ही ड्रेस पहनने के लिए श्रद्धा कपूर जानी जाती हैं। कॉलेज की लड़कियां भी जब कुछ अलग हटके पहनना चाहती हैं तो वे श्रद्धा कपूर के स्टाइल से ही प्रेरणा लेती हैं। एक बार फिर से यदि चेक्स वाले पैंट-सूट का चलन खूब चल पड़ा है तो श्रेय तो इसका निश्चित तौर पर श्रद्धा कपूर को ही जाता है।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा की खूबसूरती मैरून पैंट सूट में देखते ही बनती है। भारतीय फैब्रिक ब्रोकेड, मेरिनो वूल, सिल्क, लिनेन मलमल और बनारसी के साथ उन्हें हमेशा ही प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है। कॉर्पोरेट वियर के तौर पर उनकी यह ड्रेस बहुत पसंद की जा रही है। काली रंग की घड़ी पहन कर और इसी रंग की बैलीज लगाकर उन्होंने अपने इस लुक को और भी खूबसूरत बना दिया है। सोनाक्षी सिन्हा को मल्टीलेयर्ड नेकलेस पहनकर और कम से कम मेकअप करके भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाना बहुत ही अच्छी तरीके से आता है।
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर की यह खासियत रही है कि वे हमेशा इस तरह के ड्रेसेस या कलर में नजर आ जाती हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। इस बार भी सोनम कपूर ने कुछ ऐसा ही करके दिखाया है। सोनम के ड्रेसिंग सेंस की खासियत रही है कि वे हमेशा कुछ हटकर करती हैं। कुछ नया करती हैं। सी ग्रीन पैंट-सूट में सोनम की जो तस्वीरें सामने आई हैं वे भी ट्रेंड सेट कर रही हैं।
बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली परिणीति चोपड़ा की ब्लैक पैंट-सूट में तस्वीर वायरल हो रही है। उनकी ओपन हेयर स्टाइल इस ड्रेस पर खूब जम रही है। यदि आप भी इस तरह के ब्लैक पैंट-सूट को पहन रही हैं तो स्ट्रेपी हील्स से आप इसकी खूबसूरती को वैसे ही बढ़ा सकती हैं जैसे कि परिणीति ने बढ़ाया है। परिणीति का यह अंदाज भी देखने वालों को बहुत पसंद आया है।
बॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रनौत पैंट-सूट में स्ट्राइप्स को कैरी करना बखूबी जानती हैं। इसे फैशन ट्रेंड बनाने में कंगना की बड़ी भूमिका रही है। पेस्टल कलर के सेट में यह आपके मन को भा जाने वाला है। गर्मी के दिनों के लिए तो यह ड्रेस वाकई लाजवाब कहा जा सकता है। यदि आप इस ड्रेस के साथ व्हाइट कलर की ऐसेसरीज भी धारण कर लेती हैं तो इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा।
यह भी पढ़े: पफी स्लीव्स से लेकर क्रॉप टॉप्स तक, फैशन के ये हैं टॉप 5 ट्रेंड
Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…
Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…
Nilgiri Tel Ke Fayde: बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों के झड़ने की समस्या तेजी…
Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…
Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…
Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…