लाइफस्टाइल

जब दुल्हन बनीं टीवी की ये मशहूर बहुएं तो देखते ही फिदा हो गए फैंस

Bridal Look Of TV Serials Bahu In 2021: टीवी पर जो धारावाहिक प्रसारित किए जाते हैं, उनके फैंस अलग ही होते हैं। चाहे कुछ भी हो धारावाहिकों की कहानी, मगर इनमें दिखने वाली बहुओं की फैन तो अधिकतर महिलाएं ही होती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, एरिका फर्नांडिस या शिवांगी जोशी इन सभी को इनके असली नामों से न जानकर सीरियलों के नाम से ही लोग जानते हैं। खूबसूरती में इनका कोई सामी नहीं है। छोटे पर्दे पर अभिनेत्रियां जब दुल्हन के तौर पर नजर आती हैं तो इनके फैंस इन पर फिदा हो जाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा(Naira) और ‘ये हैं मोहब्बतें’ की दिव्यांका त्रिपाठी ने जब दुल्हन का रूप धारण किया तो किस तरीके से इन्हें देख कर इनके फैंस इन पर मोहित हो गए थे।

‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा शर्मा(Prerna Sharma ka Bridal Look)

Image Source: Her zindagi

एरिका फर्नांडीज कसौटी जिंदगी की सीरियल में प्रेरणा शर्मा(Prerna Sharma) की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने जब लाल लहंगा पहना था तो उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। माथे पर हैवी मथपट्टी उन्होंने पहनी हुई थी। चोकर नेक पीस के साथ उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया था। इसमें एरिका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। एरिका के प्रशंसकों को उनका यह लुक बहुत पसंद आया था और सोशल मीडिया में भी उनके इस लुक को लेकर खूब चर्चा हुई थी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा(Naira ka Bridal Look)

Image Source: AmarUjala

शिवांगी जोशी जिन्होंने कि टीवी के लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा(Naira) का किरदार निभाया है और इसकी वजह से वे बेहद लोकप्रिय हो गई हैं, कई बार उन्हें ब्राइडल लुक में देखा जा चुका है। जब-जब शिवांगी दुल्हन के रूप में छोटे पर्दे पर नजर आई हैं, तब-तब उनके लुक को देखकर लड़कियां दीवानी हो गई हैं। सबसे बड़ी बात है कि हमेशा ही लड़कियों को शिवांगी के इस दुल्हन वाले लुक को कॉपी करते हुए भी देखा जाता है। लाल रंग के जोड़े में जब भी शिवांगी जोशी तैयार हुई हैं, तब-तब उनकी खूबसूरती देखते ही बनी है। यही वजह है कि दुल्हन के रूप में सोशल मीडिया में उनकी कई तस्वीरें कई बार वायरल हो चुकी हैं।

दृष्टि धामी(Drashti Dhami ka Bridal Look)

Image Source: Asiane News

अपनी शादी में दृष्टि धामी(Drashti Dhami) को लाल रंग के जोड़े में तैयार होते देखा गया था। उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। माथे पर उन्होंने मांगटीका पहना हुआ था। नाक में उनके नथ थी। इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। टीवी धारावाहिकों में भी उनके दुल्हन लुक को खासा पसंद किया गया है।

नागिन की मौनी रॉय(Mouni Roy ka Bridal Look)

Image Source: DailyNews360

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर मौनी रॉय(Mouni Roy) की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया में देखने को मिलती रहती हैं। दुल्हन के रूप में पिछले दिनों जब ब्राइडल फोटोशूट उन्होंने करवाया था तो ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न दुल्हन के उनके लुक को बड़ा पसंद किया गया था। उनकी तस्वीरों को देखकर हर कोई उन पर फिदा नजर आया था। इन सभी में सबसे खूबसूरत कौन दिख रही हैं, यह फैसला तो आपको ही करना है।

यह भी पड़े

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

4 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

4 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 weeks ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 weeks ago