Hair Curl Without Heat In Hindi: यदि आप बेहतरीन लुक पाना चाहती हैं तो निश्चित तौर पर बाल इसमें बड़ी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आप किसी शादी, किसी पार्टी या किसी विशेष कार्यक्रम में जा रही हैं तो कर्ल हेयर स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनके बाल नेचुरल तरीके से ही कर्ल होते हैं, मगर अधिकतर महिलाओं को इसके लिए कई तरीके अपनाने पड़ते हैं। कई स्टर्लिंग टूल्स का इस्तेमाल वे करती हैं, लेकिन इनसे बालों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में यहां हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप घर पर ही कर्ल हेयर स्टाइल पा सकती हैं।
1. ब्रेडिंग (Braids)


2. बनाएं बालों में जूड़ा (Hair Bun)


आपको इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को धो लेना है। फिर कंघी से इन्हें सुलझाना है। अब बालों में आपको एक बन यानी कि जूड़ा बना लेना है। कर्ल हेयर यदि आप चाह रही हैं तो फिर आपको दो बन्स बनाने होंगे। इस बात का ध्यान रखें कि ये किसी भी तरीके से कुछ घंटे तक नहीं खुलने चाहिए। बॉबी पिन्स या हेयर टाई का प्रयोग आप इसके लिए कर सकती हैं। अपने बालों को कुछ घंटे बाद आपको खोल देना है। इसके बाद आपको कर्ल हेयर मिल जाएंगे।
3. ट्विस्ट एंड रोल(Twist And Roll)


बालों को इसके लिए सबसे पहले आपको गीला करके कंघी से सुलझा लेना है और फिर सामने की ओर से बालों के कुछ हिस्से को आपको एक दिशा में घुमा देना है। फिर ट्विस्टेड स्ट्रैंड को एक टाइट बन में आपको रोल कर लेना है। बॉबी पिंस और हेयर टाई का प्रयोग इसमें होना चाहिए। ऐसा ही आपको दूसरे बालों के साथ भी करना है। रात भर इन्हें छोड़ देना है।
4. पुरानी टी-शर्ट से(T Shirt)


पुरानी टी-शर्ट को काटकर कुछ स्ट्रिप्स बनाकर आपको धोए और कंघी से सुलझाए बालों में इन स्ट्रिप्स को लगाना है। बालों के कुछ हिस्से के आसपास एक ही दिशा में स्ट्रिप्स को घुमाना है। पिन की मदद से इन्हें बांध देना है। दूसरे बालों के साथ भी ऐसा करके रात भर छोड़ना है।
यह भी पढ़े
- ट्रेंड में है बो नेल आर्ट, ट्राई करें ये 4 खूबसूरत डिजाइन
- इतनी बड़ी एक्ट्रेस होकर भी इन्होंने की ड्रेस की गंदी कॉपी, नाम जानकर रह जाएंगे दंग
5. सॉक्स का इस्तेमाल(Socks)


स्प्रे का प्रयोग बालों में करके कई हिस्सों में इसे बांध देना है। एक सॉक आपको लेना है और बंधे हुए बालों में ब्रेड करना शुरू कर देना है। सॉक्स से बांध देने के बाद रात भर बालों को ऐसे ही छोड़ देना है। अगले दिन सुबह में सॉक्स को बालों से अलग कर लेना है। इससे आपको कर्ल हेयर(Hair Curl Without Heat In Hindi) स्टाइल मिल जाएगी।